Chambalkichugli.com

Morena Crocodile Attack: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा

Morena Crocodile Attack

Morena crocodile attack : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चम्बल नदी (Chambal River) किनारे एक दिल दहला देने वाली घटना हुई। राजस्थान के गंगापुर सिटी निवासी रूप सिंह गुर्जर को तीन मगरमच्छों (Morena crocodile attack) ने उस समय हमला कर नदी में खींच लिया, जब वे शौच के लिए गए थे। यह पूरा हादसा उनके बेटे दीपक गुर्जर और जीजा बदन सिंह के सामने हुआ। घटना धौलपुर के राजघाट क्षेत्र में घटी, जो चम्बल सफारी क्षेत्र के पास है।

तीन मगरमच्छों (Crocodiles) ने एक साथ किया हमला

सूत्रों के अनुसार, रूप सिंह अपने बेटे और जीजा के साथ धार्मिक यात्रा पर निकले थे। तीनों मच्छकुंड मंदिर में स्नान करने के बाद चम्बल नदी की खूबसूरती देखने पहुंचे थे। इसी दौरान रूप सिंह नदी किनारे झाड़ियों के पास शौच के लिए गए और हाथ धोने के लिए पानी के पास पहुंचे। तभी अचानक एक बड़ा मगरमच्छ उन पर टूट पड़ा। उनकी चीख सुनकर बेटा और जीजा भागकर वहां पहुंचे, लेकिन तब तक दो और मगरमच्छ (Morena crocodile attack) भी आ गए थे। तीनों ने मिलकर रूप सिंह को नदी में खींच लिया।

बेटे के सामने पिता को निगल गए मगरमच्छ

दीपक गुर्जर ने बताया कि उन्होंने अपनी आंखों से देखा कि मगरमच्छों ने उनके पिता को नदी की गहराई में ले गए। परिजनों ने तुरंत वन विभाग और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने दो दिन तक लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन मंगलवार शाम तक कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद रेस्क्यू टीम ने तलाशी अभियान रोक दिया।

चम्बल सफारी की सुरक्षा पर सवाल

यह हादसा चम्बल सफारी ( Chambal Safari safety) क्षेत्र के करीब हुआ है, जिससे पर्यटकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल उठ गए हैं। स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इलाके में मगरमच्छों की संख्या बहुत अधिक है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था लगभग नहीं के बराबर है। नदी किनारे चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं और न ही यहां वन विभाग की नियमित गश्त होती है।

शव का अब तक नहीं मिला सुराग

घटना के तीसरे दिन तक भी रूप सिंह गुर्जर का शव नहीं मिल पाया है। सराय छोला थाना प्रभारी के.के. सिंह ने बताया कि मगरमच्छों (Morena crocodile attack) ने परिजनों के सामने ही उनके शरीर को नुकसान पहुंचाया था। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि चम्बल नदी किनारे (Chambal river news) बिना सुरक्षा के न जाएं।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *