Chambalkichugli.com

Morena Firing Case: पुरानी रंजिश में युवक के घर पर फायरिंग, CCTV में कैद आरोपी..

Yogi Gurjar Gang

Morena Firing Case: मुरैना। शहर कोतवाली थाना क्षेत्र के गोपालपुरा कॉलोनी में आधी रात पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने एक युवक के घर पर फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं।

घर के बाहर गूंजी गोलियों की आवाज

फरियादी नितेश उर्फ निक्की शर्मा ने बताया कि वह परिवार के साथ सो रहा था। रात करीब 1:30 बजे गोलियों की आवाज सुनकर सभी की नींद टूट गई। जब सीसीटीवी फुटेज देखा गया तो आरोपी आदित्य सिकरवार और आकाश गुप्ता घर के बाहर हथियार से फायरिंग करते दिखाई दिए। वारदात के बाद दोनों मौके से फरार हो गए।

CCTV में कैद पूरी वारदात

फायरिंग की पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर आरोपियों की पहचान की पुष्टि कर ली है।

8 दिन पहले भी हुआ था विवाद

पीड़ित नितेश के अनुसार आठ दिन पहले भी आदित्य और आकाश से विवाद हुआ था। उस दौरान दोनों आरोपियों ने उसकी पिटाई की थी। इस संबंध में रिपोर्ट पहले ही थाने में दर्ज हो चुकी है। उसी रंजिश के चलते यह फायरिंग की गई।

पुलिस ने मामला दर्ज कर शुरू की तलाश

कोतवाली टीआई अमित भदौरिया ने बताया कि पुरानी रंजिश के चलते फायरिंग की गई है। आरोपियों की पहचान हो चुकी है। मामला दर्ज किया गया है और टीम आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *