Morena News: मुरैना के स्टेशन रोड थाना क्षेत्र के अंबाह बाईपास रोड के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली में भरी बाजरे की करब में अचानक आग लग गई। घटना के समय किसान ट्रॉली लेकर जा रहा था। आग लगते ही वह घबरा गया, लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से आग को फैलने से पहले ही बुझा लिया गया।
घटना के तुरंत बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने अपने घरों से पानी और बोरवेल की मदद से आग पर काबू पाया। उनकी फुर्ती से बड़ा हादसा होने से टल गया।
Read More: दतिया में फ्रिज शॉर्ट सर्किट से लगी आग, घर का सामान जलकर राख
इस वजह से हुआ हादसा
अंबाह बाईपास रोड की नई बस्ती में बिजली आपूर्ति विभाग की ओर से सीमित क्षेत्रों में ही दी गई है। बाकी इलाकों में लोगों ने खुद से तार खींचकर बिजली पहुंचाई है। खुले तारों के कारण ऐसे हादसे बार-बार हो रहे हैं और कई बार पशु भी इसकी चपेट में आ चुके हैं।
Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
चारा ले जा रहा था किसान
बरबाई गांव निवासी किसान केवल तिवारी अपनी गायों के लिए चारा लेकर मुरैना की सिद्ध विनायक कॉलोनी जा रहे थे। ट्रैक्टर-ट्रॉली बाजरे की करब से भरी थी, जो रास्ते में खुले पड़े बिजली के तारों से टकरा गई और उसमें आग लग गई।
स्टेशन रोड थाना प्रभारी कुलदीप राजपूत ने बताया कि घटना की पुलिस थाने में कोई शिकायत दर्ज नहीं हुई है। अब तक कोई फरियादी भी सामने नहीं आया है, लेकिन मामले की जानकारी स्थानीय स्तर पर ली जा रही है।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान