Morena News: मुरैना। कूनो नेशनल पार्क से बाहर निकले चीते ने मुरैना जिले के रामपुर क्षेत्र में शुक्रवार को बड़ा नुकसान किया। चीते ने दो किसानों की कुल 16 पालतू भेड़-बकरियों को मौत के घाट उतार दिया, जबकि एक किसान चीते को देखकर घबरा गया और जान बचाते समय गिरकर घायल हो गया।
READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
घायल हुआ किसान
ग्राम जसलावनी निवासी महिपत बघेल और नन्द का पुरा निवासी भागीरथ बघेल अपनी भेड़-बकरियां जुगतीपुरा खिरकाई क्षेत्र में चराते हैं। दोपहर करीब दो बजे भागीरथ का भाई वासुदेव बकरियों को देखने पहुंचा, तभी उसने चीते को झुंड पर हमला करते देखा।
वासुदेव ने बताया कि उसने चीते को अपनी आंखों से 16 भेड़-बकरियों पर हमला करते देखा। डर के कारण वह भागने लगा, लेकिन हड़बड़ाहट में खाईनुमा जगह पर गिर गया। उसके घुटने में गंभीर चोट आई।
किसानों ने पुलिस में दी शिकायत
जानवरों के मारे जाने के बाद, दोनों किसान रामपुर थाने गए और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने बताया कि तेंदुए ने उन्हें काफी नुकसान पहुँचाया है। सरकार से उचित मुआवज़ा दिलाने की माँग की।
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
पुलिस और वन विभाग सक्रिय
थाना प्रभारी राममंत्र गुप्ता ने बताया कि यह क्षेत्र जंगल से सटा हुआ है। लंबे समय से चीता यहां घूमता देखा जा रहा है। पुलिस ने आवेदन लेकर मामला वन विभाग को भेजने की बात कही है।
सबलगढ़ रेंजर हिना खान ने कहा कि यदि पुष्टि होती है कि शिकार चीते ने ही किया है, तो किसानों को मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया तुरंत शुरू की जाएगी।
मुरैना में लगातार घूम रहा है कूनो का चीता
कूनो से भटका यह चीता पिछले अगस्त से सबलगढ़, रामपुर, कैलारस और पहाड़गढ़ के जंगलों में घूमता देखा जा रहा है। वन विभाग की मॉनिटरिंग टीमें लगातार उसकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए हैं। (Morena News)
READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक