Chambalkichugli.com

Morena News: प्रेमी की तलाश में हताश विधवा, थाने के बाहर दो घंटे बेहोश, जानिए पूरा मामला

Morena News

Morena News: मुरैना। उत्तर प्रदेश के चित्रकूट की रहने वाली एक 34 वर्षीय विधवा महिला अपने 21 साल के प्रेमी की तलाश में एक बार फिर मुरैना पहुंची। महिला गुरुवार शाम को मुरैना के स्टेशन रोड थाने के सामने बेहोश हो गई। करीब दो घंटे तक वहीं पड़ी रही, लेकिन किसी पुलिसकर्मी ने उस पर ध्यान नहीं दिया। बाद में राहगीरों ने कंट्रोल रूम को सूचना दी, तब पुलिस पहुंची।

फेसबुक पर हुई थी दोस्ती

महिला की युवक सचिन पचौरी से एक साल पहले फेसबुक पर दोस्ती हुई थी, जो बाद में प्यार में बदल गई। दोनों कई बार झांसी और चित्रकूट के होटलों में भी मिले। युवक ने महिला से शादी का वादा किया था, जिसके बाद वह पहली बार सितंबर में मुरैना पहुंची थी।

पहले भी हुआ था धोखा

सितंबर में जब महिला शादी के लिए मुरैना आई थी, तो सचिन के परिवार ने उससे कहा था कि वे शादी के लिए तैयार हैं। उसे एक होटल में ठहराया गया था। रात में ही पूरा परिवार घर पर ताला लगाकर भाग गया। अगली सुबह जब महिला उनके घर पहुंची, तो उसे अपने साथ हुआ धोखा समझ में आया।

इस बार भी खाली हाथ लौटी महिला

गुरुवार को महिला दोबारा मुरैना आई, लेकिन सचिन और उसका परिवार पहले से ही घर पर ताला लगाकर फरार हैं। महिला थाने के सामने बेहोश हो गई थी। उसके हाथ में कैनुला लगा था, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह बीमार थी। करीब दो घंटे तक वह वहीं पड़ी रही, लेकिन पुलिस ने कोई मदद नहीं की।

बाद में कंट्रोल रूम को सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची। महिला स्टाफ न होने के कारण एक राहगीर महिला की मदद से उसे थाने ले जाया गया। सीएसपी दीपाली चंदेरिया के अनुसार, आरोपी युवक सचिन पचौरी के खिलाफ झांसी और चित्रकूट में केस दर्ज हैं। महिला को फिलहाल नारी सुधार गृह भेज दिया गया है।

प्रेमी और परिवार अभी भी फरार

बताया गया है कि आरोपी सचिन पचौरी मुरैना की सिंघल बस्ती में अपने परिवार के साथ रहता था, लेकिन पिछले एक महीने से घर पर ताला लगा है। पूरा परिवार फरार है। महिला अब भी उसे ढूंढने के लिए बार-बार मुरैना आ रही है।

READ MORE: करवा चौथ पर मच गया घमासान, पत्नी ने ऐसी ज़िद की थाने पहुंचा मामला

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *