Chambalkichugli.com

Morena News: बस स्टैंड के फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को मिली राहत,स्थाई जगह मिलने तक अस्थाई अनुमति

Morena News

Morena News: मुरैना नगर निगम द्वारा बस स्टैंड परिसर में लगाए गए फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को हटाने की कार्रवाई ने बुधवार को बड़ा मोड़ ले लिया। नोटिस और मौखिक निर्देशों के बाद जब बड़ी संख्या में सब्जी विक्रेता अपनी दुकानें हटाने को तैयार नहीं हुए, तो वे सामूहिक रूप से भाजपा कार्यालय पहुंचे और स्थाई स्थान मिलने तक यथास्थान काम जारी रखने की मांग उठाई।

निगम ने दिया नोटिस

नगर निगम ने बस स्टैंड परिसर में किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटाने के लिए सभी फुटपाथ विक्रेताओं को नोटिस दिया था। निगम कर्मचारियों ने समझाइश देकर जगह खाली करने को कहा, लेकिन अधिकांश विक्रेताओं ने बताया कि अचानक दुकान हटाने से उनका दैनिक रोजगार प्रभावित होगा।

Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

भाजपा कार्यालय पहुंचे सैकड़ों विक्रेता

सैकड़ों सब्जी विक्रेता भाजपा जिला कार्यालय पहुंचे और जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह से चर्चा की। उन्होंने बताया कि स्थाई जगह तय होने तक उन्हें उसी स्थान पर दुकानें लगाने की अनुमति दी जाए, नहीं तो वे आर्थिक संकट में फंस जाएंगे।

Read More: कोचिंग जाने का बहाना बनाकर निकली छात्रा, माता-पिता की रोक-टोक से थी नाराज

जिला अध्यक्ष की पहल पर मिली राहत

जिलाध्यक्ष कमलेश कुशवाह ने तुरंत नगर निगम कमिश्नर से बातचीत की। उन्होंने विक्रेताओं की स्थिति बताते हुए रोजगार जारी रखने के लिए अस्थाई अनुमति देने का आग्रह किया। बातचीत के बाद निगम ने निर्णय लिया कि स्थाई स्थल मिलने तक सभी विक्रेता पूर्व स्थान पर ही काम कर सकते हैं।

स्टेडियम पीछे तैयार होगा नया स्थल

नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र धाकड़ ने बताया कि स्टेडियम के पीछे खाली मैदान को जल्द ही फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं के लिए व्यवस्थित मार्केट क्षेत्र के रूप में विकसित किया जाएगा। उस स्थान के तैयार होने तक विक्रेताओं को बस स्टैंड पर अस्थाई रूप से काम करने की अनुमति रहेगी। (Morena News)

Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *