Morena News: मुरैना नगर निगम में मंगलवार का जनता दर्शन कार्यक्रम भ्रष्टाचार के लाइव खुलासे का मंच बन गया। भवन निर्माण अनुमति के लिए चक्कर लगा रहे पंकज राठौर मेयर से मिलने पहुंचे थे। मेयर ने उनकी परेशानी सुनकर तुरंत उसी व्यक्ति को फोन लगाने को कहा जिससे पैसों की मांग की जा रही थी।
पंकज ने कॉल स्पीकर पर की तो हॉल में मौजूद लोग सुनते रह गए। उधर से दलाल ने ईई से लेकर भवन अधिकारी तक के नाम पर घूस मांगी और पूरी रेट लिस्ट भी सुनाई।
Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान
युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन (Morena News)
पंकज ने बताया कि वह कई दिनों से निर्माण अनुमति को लेकर नगर निगम के चक्कर लगा रहा है। उसकी फाइल बिना पैसों के आगे नहीं बढ़ रही थी। कॉल लगते ही दलाल ने तीन हजार रुपए खुद के लिए, दस हजार किसी शर्मा जी के लिए, चार हजार किसी फोटो वाले भानू तोमर के लिए और एक हजार किसी अजय परिहार के लिए मांगे। कुल रकम पंद्रह से सत्रह हजार रुपए बताई गई। यह सुनकर हॉल में मौजूद सभी लोग हैरान रह गए।
Read More: मौत से 10 मिनट पहले बनाया था आखिरी वीडियो, समोसा खाते और स्मोकिंग करते दिखे 5 दोस्त
मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा (Morena News)
कॉल खत्म होने के बाद मेयर ने मौके पर ही अधिकारियों को तत्काल कार्रवाई करने के निर्देश दिए। वहीं नगर निगम के आयुक्त सत्येंद्र सिंह धाकरे ने स्पष्ट किया कि जिस व्यक्ति से फोन पर बात हुई वह नगर निगम का कर्मचारी नहीं है। वह बाहरी दलाल है।
आयुक्त ने यह भी बताया कि शिकायतकर्ता पंकज का नगर निगम में कोई आवेदन दर्ज नहीं है। इसका मतलब वह बाहर के किसी दलाल के जाल में फंसा हुआ था और नगर निगम के किसी कर्मचारी की भूमिका सामने नहीं आई है।
Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन