Morena News : मुरैना। नूराबाद थाना क्षेत्र में सोमवार सुबह नेशनल हाईवे 44 पर बड़ा हादसा हो गया। भैंसों से भरा एक तेज रफ्तार लोडिंग वाहन नियंत्रण खो बैठा और डिवाइडर फांदकर हाईवे की दूसरी लेन में जा पलटा। दुर्घटना में चालक घायल हो गया, जबकि कई भैंसें भी जख्मी हुई हैं। हादसे के चलते करीब 30 मिनट तक दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं।
Read More: भाजपा नेता पर हमला करने वाला गैंगस्टर शॉर्ट एनकाउंटर में घायल
तेज रफ्तार बनी हादसे की वजह
वाहन नंबर MP06/GA/3591 भैंसों का भाड़ा भरकर ग्वालियर की ओर जा रहा था। करूआ गांव मोड़ के पास चालक अचानक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। रफ्तार इतनी ज्यादा थी कि लोडिंग वाहन डिवाइडर पार कर सड़क की दूसरी तरफ जोरदार आवाज के साथ पलट गया।
डायल-112 ने संभाली स्थिति
टक्कर की आवाज सुनकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। डायल-112 ने तुरंत पहुंचकर घायल चालक को जिला अस्पताल पहुंचाया। वाहन में भरी कई भैंसें भी चोटिल हुईं।
READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक
हाईवे पर आधे घंटे तक लगा जाम
वाहन पलटने से NH-44 पर यातायात पूरी तरह ठप हो गया। 30 मिनट तक वाहनों की लंबी लाइनें लगी रहीं। नूराबाद पुलिस और डायल-112 ने मिलकर कड़ी मशक्कत के बाद सड़क किनारे वाहन हटवाकर यातायात शुरू कराया।
नूराबाद TI सौरभ पूरी के अनुसार, “प्रथम दृष्टया लग रहा है कि वाहन तेज गति में था या चालक को नींद की झपकी आ गई। पूरी जांच के बाद ही सही कारण स्पष्ट होगा।” (Morena News)
Read More: मध्यप्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ा, भोपाल का 84 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा