Morena News: मुरैना। जिले के पहाड़गढ़ विकासखंड स्थित शासकीय प्राथमिक विद्यालय निमास में पदस्थ शिक्षक अशोक पाठक का महिला रसोइया के साथ आपत्तिजनक स्थिति में वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। घटना शुक्रवार की बताई जा रही है। वीडियो सामने आते ही कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने शिक्षक को सस्पेंड करने के आदेश जारी कर दिए।
स्कूल की रसोई में बनाया गया वीडियो
सूत्रों के मुताबिक, शिक्षक ने स्कूल समय में ही रसोईघर में महिला कर्मचारी के साथ आपत्तिजनक कृत्य किया। उसी दौरान स्कूल के एक कर्मचारी ने यह वीडियो रिकॉर्ड कर लिया, जो बाद में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
छात्राओं की सुरक्षा पर सवाल
वीडियो सामने आने के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि जब सरकारी शिक्षक ही इस तरह की हरकत कर रहे हैं तो स्कूल में पढ़ने आने वाली छात्राओं की सुरक्षा कैसे सुनिश्चित होगी। अभिभावकों में भी आक्रोश देखा गया है।
डीईओ का फोन नहीं उठा
मामले पर प्रतिक्रिया लेने के लिए जिला शिक्षा अधिकारी **सुधीर सक्सेना** से संपर्क किया गया, लेकिन उनका फोन रिसीव नहीं हुआ।
कलेक्टर बोले– ऐसा कृत्य बर्दाश्त नहीं
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने कहा—
“शिक्षक का व्यवहार अत्यंत शर्मनाक है। सरकारी पद पर रहते हुए इस प्रकार की गतिविधि अस्वीकार्य है। चाहे कोई भी व्यक्ति हो, ऐसे कृत्य किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।”
पुलिस और विभागीय जांच की कार्रवाई आगे जारी है।
READ MORE: शिवपुरी में सड़क हादसे में युवक की मौत, पिता गंभीर रूप से घायल