Morena News: मुरैना की ग्राम पंचायत ठातीपुरा में सरकारी गोचर भूमि पर कब्जे का बड़ा मामला सामने आया है। पंचायत के सरपंच ब्रजेश जाटव और उनके परिवार ने करीब 40 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया था। इस जमीन पर पत्थर की बाउंड्री बनाकर गेहूं और सरसों की फसल बोई गई थी।
ग्रामीणों की शिकायत पर खुला मामला
गांव के लोगों ने प्रशासन से लगातार शिकायत की थी कि सरपंच और उसका परिवार सरकारी जमीन पर खेती कर रहा है। जांच के बाद आरोप सही पाए गए। सूत्रों के अनुसार, इस जमीन की कीमत लगभग एक करोड़ रुपये आंकी गई है (Morena News)।
Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी
तहसीलदार के नेतृत्व में चला अभियान
कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर तहसीलदार नरेश शर्मा ने बड़ी कार्रवाई की। इस अभियान में 30 पटवारी, 50 कोटवार और 25 पुलिसकर्मी शामिल थे। संयुक्त टीम ने मौके पर पहुंचकर बाउंड्री और फसल को जेसीबी व ट्रैक्टर से नष्ट कराया।
खड़ी फसल पर चली जेसीबी
अधिकारियों ने बताया कि कई वर्षों से सरपंच के परिवार ने इस भूमि पर कब्जा कर खेती कर रखी थी। कार्रवाई के दौरान खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाया गया और पत्थरों की बाउंड्री तोड़ी गई। अब यह भूमि प्रशासन के अधीन कर दी गई है।
Read More: महानगरी एक्सप्रेस के बाथरूम में लिखा ‘पाक जिंदाबाद’
प्रशासन ने दिखाई सख्ती
कलेक्टर ने कहा कि शासकीय भूमि पर किसी प्रकार का कब्जा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति सरकारी जमीन पर कब्जा करने की हिम्मत न करे।
आगे भी जारी रहेगी कार्रवाई
प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि जिले के अन्य ग्राम पंचायतों की गोचर भूमि की भी जांच की जाएगी। जहां कहीं भी अतिक्रमण मिलेगा, वहां इसी तरह की सख्त कार्रवाई होगी।
Read more: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान