Chambalkichugli.com

Morena News: CRPF जवान के सूने घर में चोरों ने बोला धावा, 60 तोला सोना, 1.8 किलो चांदी और 30 हजार रुपये कैश चोरी

morena news

Morena News: मुरैना। शहर की श्याम बिहार कॉलोनी में चोरों ने सीआरपीएफ जवान के घर को निशाना बनाकर 35 मिनट में लाखों रुपये का माल साफ कर दिया। चोर 60 तोला सोना, करीब 1.8 किलो चांदी और 30 हजार रुपये नगद लेकर फरार हो गए। वारदात रात में हुई और पूरी घटना CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।

घर पड़ा था खाली

यह घर CRPF जवान ओमप्रकाश जाटव का है, जो फिलहाल ग्वालियर में पदस्थ हैं। 26 अक्टूबर को जवान का परिवार भी ग्वालियर चला गया था, ऐसे में घर सूना था। रात करीब 2:55 बजे तीन चोर गेट का ताला तोड़कर घर में घुसे और अलमारी में रखे जेवर व कैश लेकर भाग गए।

करीब 35 मिनट तक घर में तफरी की और 3:30 बजे वापस लौटते भी नजर आए।

घर पहुंचा परिवार

सुबह पड़ोसियों ने घर का टूटा ताला देखा और जवान को सूचना दी। परिवार तुरंत मुरैना पहुंचा। घर में सामान बिखरा था, अलमारी टूटी हुई थी। सीसीटीवी फुटेज देखने पर तीनों चोर साफ दिखाई दिए।

पुलिस जांच में जुटी

थाना प्रभारी उदय भान सिंह यादव ने बताया कि शिकायत मिल गई है। CCTV फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश की जा रही है। चोरी हुए जेवरों के दस्तावेज भी मांगे गए हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

READ MORE: महिला DSP की करतूत, दोस्त के घर में की मोबाइल और 2 लाख की चोरी, CCTV फुटेज देख उड़े पुलिस के होश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *