Chambalkichugli.com

Morena News : मुरैना में हनुमान मंदिर के बाबा के साथ मारपीट, विवाद की वजह जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान…

Morena News

Morena News : भिंड जिले की खड़ियाहर पंचायत के इटौरा हनुमान मंदिर पर रहने वाले बाबा प्रीतम दास के साथ गांव के दो लोगों ने मारपीट की और उनकी चोटी काट दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

आखिर क्या है पूरा मामला

जानकारी के अनुसार, यह घटना 20 अक्टूबर की है। मंदिर परिसर में 19 अक्टूबर को श्यामवीर बघेल और महावीर बघेल के बच्चे अपनी बकरियों को मंदिर के पास चर रहे थे। बाबा प्रीतम दास ने बच्चों को यह करने से मना किया, क्योंकि बकरियां नए लगाए गए पेड़ों को नुकसान पहुँचा रही थीं।

बच्चों ने यह बात अपने घर जाकर परिजनों को बताई। अगले दिन, 20 अक्टूबर को श्यामवीर और महावीर बघेल ने बाबा को खड़ियाहर जाते समय पकड़ लिया और मारपीट कर उनकी चोटी काट दी।

बाबा ने पुलिस में दी शिकायत

बाबा प्रीतम दास ने बताया कि वे बच्चों को मंदिर के पास बकरियां चराने से इसलिए रोक रहे थे क्योंकि पेड़ लगे हुए थे और बकरियां उन्हें नुकसान पहुँचा रही थीं। मारपीट के बाद बाबा दहशत में थे और तुरंत पुलिस के पास शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी मनोज वर्दियां ने बताया कि बाबा प्रीतम दास के साथ मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है और शीघ्र उन्हें गिरफ्तार करने की कार्रवाई की जा रही है।

READ MORE: अब तक 300 की आंखों की रोशनी गई, FIR के बावजूद जारी रही बिक्री..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *