MP Board Update : मध्यप्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग ने कक्षा 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं को लेकर जारी भ्रम खत्म कर दिया है। अब ये परीक्षाएं जनवरी के पहले हफ्ते में आयोजित की जाएंगी। प्री-बोर्ड पेपर बोर्ड परीक्षा की तरह ही पैटर्न पर तैयार किए जाएंगे, ताकि छात्र असली परीक्षा जैसा अनुभव पहले ही ले सकें ।
READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने
फरवरी–मार्च में मुख्य बोर्ड परीक्षा
मुख्य बोर्ड परीक्षा फरवरी से मार्च के बीच होगी। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्री-बोर्ड परीक्षाएं अनिवार्य होंगी और इन्हें किसी स्थिति में स्थगित नहीं किया जाएगा। विस्तृत टाइम-टेबल जल्द जारी किया जाएगा।
प्री-बोर्ड के सभी प्रश्न-पत्र डिजिटल रूप में स्कूलों के प्रिंसिपल पोर्टल पर उपलब्ध कराए जाएंगे, जहाँ से स्कूल इन्हें डाउनलोड कर प्रिंट निकाल सकेंगे।
READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने
हाफ-ईयर परीक्षा की कॉपियां दिखाना अनिवार्य
विभाग ने स्कूलों को निर्देश दिया है कि 9वीं से 12वीं तक की हाफ-ईयर परीक्षाओं की कॉपियां छात्रों को अनिवार्य रूप से दिखाएँ। इससे विद्यार्थी अपनी कमजोरियों की पहचान कर पाएंगे और प्री-बोर्ड से पहले सुधार कर सकेंगे।
साथ ही यह भी सुनिश्चित किया गया है कि प्री-बोर्ड से पहले पूरे सिलेबस की पढ़ाई पूरी हो। जहां भी पाठ्यक्रम अधूरा है, स्कूलों को तुरंत पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।
READ MORE: माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर