Chambalkichugli.com

MP Dussehra 2025 : युवक-युवती ने 51 फीट ऊंचे रावण पुतले को आयोजन से पहले ही लगा दी आग…

MP Dussehra 2025

MP Dussehra 2025 : भोपाल। दशहरे के दिन राजधानी भोपाल के आशिमा मॉल के पास बड़ा हंगामा हो गया। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे एक युवक-युवती और एक अन्य साथी एसयूवी कार से दशहरा मैदान पहुंचे और वहां लगे 51 फीट ऊंचे रावण के पुतले में आग लगा दी।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक तीनों नशे की हालत में थे। घटना के वक्त कई लोग मॉर्निंग वॉक पर मौजूद थे, जिन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

मिसरोद पुलिस मौके पर पहुंची और सीसीटीवी कैमरे खंगाले। फुटेज में आरोपी युवक-युवती साफ तौर पर पुतले को आग लगाते नजर आ रहे हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।(MP Dussehra 2025)

घटना के बाद आयोजन समिति ने तुरंत नया पुतला तैयार करने का काम शुरू कर दिया। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि शाम को तय समय पर दशहरा कार्यक्रम और रावण दहन होगा। इस मौके पर सिंगर दीपिका और पीयूष अपनी प्रस्तुति देंगे।

READ MORE : कजाकिस्तान में MP के खिलाड़ियों ने जीते 17 पदक, सीएम डॉ. मोहन ने दी10.81 लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News