Chambalkichugli.com

MP News : भोपाल- होशंगाबाद रोड पर दर्दनाक हादसा, दौड़ती बस के निकले दोनों पिछले पहिए

MP News

MP News : राजधानी भोपाल के व्यस्त होशंगाबाद रोड पर सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हुआ। बालाघाट से इंदौर जा रही वर्मा ट्रैवल्स की एक लग्जरी स्लीपर बस के पिछले दोनों पहिए अचानक उतर गए। गनीमत रही कि बस में सवार दर्जनों यात्री बाल-बाल बच गए।

Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन

दौड़ती बस के निकले दोनों पिछले पहिए

जानकारी के अनुसार, यह हादसा सुबह करीब साढ़े चार बजे बावड़ियाकलां पुल के पास हुआ। हादसे के दौरान बस का एक पहिया निकल जाने से वह बीच सड़क पर ही रुक गई। उसे हटाने के लिए क्रेन बुलाई गई, लेकिन वह दोपहर 12 बजे तक मौके पर नहीं पहुँची। इससे होशंगाबाद रोड की एक लेन पूरी तरह से जाम हो गई, जिससे सुबह से दोपहर तक वाहन चालकों को काफी परेशानी हुई।

Read More: वर्ल्ड चैंपियन बनने के बाद अब इंदौर की बहू बनेगी Smriti Mandhana

सुबह के समय कम था यातायात

बस रात में बालाघाट से चली थी। लगभग 450 किलोमीटर की दूरी तय करके वह भोपाल के आईएसबीटी पहुँचने वाली थी। वहाँ से इंदौर पहुँचने में सिर्फ़ 200 किलोमीटर बाकी थे। यात्रियों ने बताया कि बस की गति ज़्यादा नहीं थी। सुबह के उस समय यातायात कम था। अचानक एक तेज़ आवाज़ हुई और बस का पिछला हिस्सा एक तरफ़ झुक गया।

बस के पिछले दोनों पहिये अलग होकर सर्विस रोड के डिवाइडर से टकराकर रुक गए। ड्राइवर ने तुरंत ब्रेक लगाया । बस सड़क पर रुक गई। अगर बस की गति ज़्यादा होती या पहिए यात्रियों की तरफ़ मुड़े होते, तो बड़ा हादसा हो सकता था।

Read More : राजस्थान रॉयल्स से जुड़ने के बाद Ravindra Jadeja ने तोड़ी चुप्पी

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News