Chambalkichugli.com

MP News: बिहार में कांग्रेस की हार पर CM मोहन यादव का तंज, राहुल गांधी पर बोले तीखे शब्द

MP News

MP News: बिहार में महागठबंधन की भारी हार के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कांग्रेस और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है। बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर शनिवार को अलीराजपुर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि बिहार में कांग्रेस का सफाया हो गया है और जनता ने विपक्ष को जोरदार तरीके से नकार दिया है।

सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि कल कांग्रेस की जोरदार झाड़ू लगी है। जनता चाहती है कि यह राजकुमार घर लौट जाए। पप्पू की सभी चालें अब बंद होने वाली हैं। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि वोट के अधिकार को लेकर कांग्रेस ने बिहार की बदनामी कराई है और जनता ने इसका जवाब दे दिया है।

Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

बिरसा मुंडा और चितु सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का अनावरण

मुख्यमंत्री मोहन यादव शनिवार सुबह 11 बजकर 25 मिनट पर अलीराजपुर पहुँचे, जहाँ उन्होंने बिरसा मुंडा और चितु सिंह किराड़ की प्रतिमाओं का अनावरण किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने कभी भी चितु सिंह के योगदान को याद नहीं किया, जबकि उन्होंने 1882 में अंग्रेजों के खिलाफ 7 हजार आदिवासियों की सेना खड़ी की थी।

कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री नागर सिंह चौहान ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिरसा मुंडा की जयंती को जनजातीय गौरव दिवस घोषित किया था, जो हर साल 15 नवंबर को मनाया जाता है। इस दौरान मुख्यमंत्री ने जिले में 244.51 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

Read More: दतिया में 6 थाना प्रभारियों का हुआ तबादला

50 हजार से ज्यादा लोगों के शामिल होने की उम्मीद

अलीराजपुर के बाद सीएम मोहन यादव जबलपुर पहुंचेंगे, जहाँ गैरिसन ग्राउंड में जन जातीय गौरव मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में 50 हजार से ज्यादा लोगों के आने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस आयोजन को वर्चुअली संबोधित करेंगे।

इस कार्यक्रम में क्रांति गौड़ को भी सम्मानित किया जाएगा। क्रांति महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम की सदस्य हैं और उन्होंने टूर्नामेंट में 9 विकेट लिए थे। मुख्यमंत्री पहले ही उन्हें 1 करोड़ रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा कर चुके हैं।

इस कार्यक्रम में राज्यपाल मंगूभाई पटेल, जनजातीय कार्य मंत्री विजय शाह, लोक निर्माण मंत्री राकेश सिंह सहित कई वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहेंगे।

Read More: 13 साल से सस्पेंड थे Kranti Gaur के पिता, CM ने मंच से कर दिया बड़ा ऐलान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *