Chambalkichugli.com

MP News: पीथमपुर में पुल निर्माण के दौरान बड़ा हादसा, दो मजदूरों की मौत…

MP News

MP News: पीथमपुर। मध्यप्रदेश के पीथमपुर में गुरुवार सुबह पुल निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। सागौर रेलवे पुल निर्माण के समय भारी गर्डर उठाते हुए क्रेन असंतुलित होकर नीचे गिर गई, जिससे दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान अभय और कल्याण के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक घटना सुबह करीब 9:30 बजे सेक्टर 3 क्षेत्र में हुई। दो क्रेन गर्डर उठाने का काम कर रही थीं। इसी दौरान एक क्रेन का संतुलन बिगड़ गया। वह निर्माण स्थल से गुजर रहे पिकअप वाहन और उसके चालक के ऊपर जा गिरी। हादसे में दोनों चालक मलबे में दब गए। मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि निर्माण कार्य के दौरान सड़क को बंद नहीं किया गया था और वाहन सामान्य रूप से गुजर रहे थे। हादसे के बाद आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर पहुंच गए। क्रेन को हटाने के लिए एक अन्य क्रेन और जेसीबी मशीन की मदद ली जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि अगर उसी समय कोई यात्री वाहन गुजर रहा होता तो नुकसान और अधिक हो सकता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि भारी गर्डर उठाते समय क्रेन का बैलेंस बिगड़ने से यह हादसा हुआ। पुलिस और प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है और राहत अभियान जारी है।

READ MORE: CRPF जवान के सूने घर में चोरों ने बोला धावा, 60 तोला सोना, 1.8 किलो चांदी और 30 हजार रुपये कैश चोरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *