MP NEWS: इंदौर से पुणे जा रही एक निजी ट्रैवल्स की बस में नेशनल शूटर के साथ छेड़छाड़ का गंभीर मामला सामने आया है। घटना रविवार रात राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में हुई। जानकारी के अनुसार पुणे की रहने वाली महिला शूटर शूटिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेने इंदौर आई थीं । लौटते समय वर्मा ट्रैवल्स की बस में चढ़ रही थीं।
इसी दौरान कंडक्टर ने उन्हें बेड टच किया। महिला खिलाड़ी ने तुरंत विरोध जताया तो कंडक्टर और ड्राइवर ने बदतमीजी शुरू कर दी। इसके बाद शूटर ने दोनों की पिटाई कर दी।
Read More : माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर
नशे में था आरोपी
मारपीट के बाद ड्राइवर और कंडक्टर मौके से भाग निकले। बस में मौजूद यात्रियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के व्यवहार से ऐसा लग रहा था कि वे नशे में थे। हंगामे के कारण सभी यात्री बस से उतर गए और ट्रैवल्स ऑफिस में शिकायत दर्ज कराई।
सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। बस रातभर सड़क पर खड़ी रही और सोमवार सुबह करीब 4 बजे ट्रैवल्स कंपनी ने नया ड्राइवर भेजा, तब बस पुणे के लिए रवाना हो सकी।
READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने
इस मामले में पुलिस ने क्या कहा
महिला खिलाड़ी ने राजेंद्र नगर थाने में आवेदन दिया है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। पुलिस ने बस संचालकों से संपर्क किया, लेकिन वे थाने नहीं पहुंचे। जांच अधिकारी एसआई शिल्पा पाटीदार ने बताया कि पीड़िता अब पुणे लौट चुकी है और मामले में आगे की प्रक्रिया सीनियर अधिकारियों के दिशा-निर्देश पर तय होगी।
इससे पहले भी निजी बसों में ऐसा मामला सामने आ चुका है। हाल ही में मुंबई इंदौर रूट की एक बस में यात्री द्वारा युवती से छेड़छाड़ की घटना हुई थी। शिकायत के बाद उस मामले में शून्य पर एफआईआर दर्ज कर कार्रवाई शुरू की गई थी।
Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात