MP News: नरसिंहपुर। मध्य प्रदेश सरकार में पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल की माता श्रीमती यशोदा पटेल का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे बीते कुछ समय से अस्वस्थ थीं। जबलपुर के अपोलो अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। बीती रात उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने जताया शोक
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यशोदा पटेल के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, “ईश्वर से प्रार्थना करता हूं कि पूज्य यशोदा जी को अपने श्री चरणों में स्थान दें और परिवार को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।”
मुख्यमंत्री सोमवार को हरदा दौरे के बाद गोटेगांव पहुंचेंगे, जहां वे मंत्री प्रहलाद पटेल के निवास पर जाकर शोक संवेदनाएं प्रकट करेंगे।
READ MORE: सोनू निगम को मिला लता मंगेशकर सम्मान, मुख्यमंत्री ने बताया अपना पसंदीदा गायक