Rape Accused Arrested After A Year: अशोकनगर। चंदेरी पुलिस ने बलात्कार के एक गंभीर मामले में करीब एक साल से फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी विजय अहिरवार (उम्र 34 वर्ष) को उत्तर प्रदेश के ललितपुर जिले से पकड़ा गया।
पुलिस के मुताबिक, उसके खिलाफ 23 दिसंबर 2024 को बलात्कार का मामला दर्ज किया गया था। घटना के बाद से ही आरोपी फरार था। बता दें पुलिस लगातार उसकी तलाश में जुटी हुई थी। कई बार दबिश दी गई, लेकिन वह हर बार पुलिस को चकमा देने में सफल हो जाता था। अब उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
मुखबिर की सूचना पर ललितपुर से आरोपी गिरफ्तार
उत्तरप्रदेश के ललितपुर से मुखबिर की खास सूचना मिलने के बाद चंदेरी थाना प्रभारी मनीष जादौन की टीम ने सोमवार रात आरोपी विजय अहिरवार को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी को तुरंत कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी मनीष जादौन के साथ एसआई जूली रघुवंशी, आरक्षक योगेंद्र रघुवंशी, आनंद और संतोष त्यागी भी शामिल थे। इसी अभियान के तहत पुलिस ने एक अन्य मामले में स्थायी वारंटी आरोपी अखिलेश सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है।
यह भी पढ़ें :https://chambalkichugli.com/viral-video-patwaris-antics-erupted-in-womens-office/