Chambalkichugli.com

MP Politics: केंद्र से पैसे न मिलने पर कांग्रेस ने सरकार पर साधा निशाना

MP Politics

MP Politics: मध्य प्रदेश में कांग्रेस ने केंद्र की योजनाओं के तहत राज्य को मिल रही धनराशि में कमी को लेकर सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी का कहना है कि राज्य को केंद्रीय योजनाओं के लिए अपेक्षित राशि नहीं मिल रही, जिससे विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने मुख्यमंत्री मोहन यादव को पत्र लिखकर बताया है कि केंद्र सरकार ने राज्य को केंद्रीय योजनाओं के लिए 44,000 करोड़ रुपये आवंटित किए थे, लेकिन पहले छह महीनों में मात्र 8,000 करोड़ रुपये ही जारी हुए हैं। यह कुल आवंटित राशि का केवल 18% है।

खराब वित्तीय प्रबंधन की वजह से रुके विकास कार्य

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी इस मामले पर सरकार को घेरते हुए कहा कि राज्य सरकार केंद्र से आवंटित धनराशि प्राप्त करने में असफल रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को अपने वित्तीय प्रबंधन में सुधार लाना चाहिए। केंद्र से राशि प्राप्त करने के लिए सक्रिय पहल करनी चाहिए।

क्या है कांग्रेस की मांग

कांग्रेस ने राज्य सरकार से यह भी मांग की है कि वह केंद्र सरकार के साथ समन्वय बढ़ाए और लंबित धनराशि जल्द जारी करवाए ताकि योजनाओं के क्रियान्वयन में रुकावट न आए। पार्टी का कहना है कि धन की कमी से आम जनता को मिलने वाले लाभ पर असर पड़ रहा है।

READ MORE: द्वितीय अनुपूरक बजट पर लगी रोक, जानिए क्या है वजह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *