Chambalkichugli.com

MP Weather Update : किन जिलों में अगले 48 घंटों तक रहेंगे बादल और हल्की बारिश के आसार?

MP Weather Update

MP Weather Update : भोपाल। मध्य प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट बदलने वाला है। दक्षिण भारत में बने निम्न दबाव क्षेत्र का असर अब प्रदेश तक पहुंच गया है। इसी सिस्टम के कारण 25 से 27 अक्टूबर तक आधे से ज्यादा जिलों में हल्की बारिश, गरज-चमक और हवा चलने की संभावना जताई गई है।

पिछले 24 घंटों में धार, सतना, बुरहानपुर, खरगोन, बड़वानी, नर्मदापुरम, छिंदवाड़ा और अशोकनगर सहित नौ जिलों में हल्की बरसात दर्ज की गई। वहीं भोपाल, इंदौर और ग्वालियर में बादलों ने पूरे दिन धूप को ढका रखा। मौसम विभाग का कहना है कि शुक्रवार से यह सिस्टम और सक्रिय होगा। बड़वानी, खरगोन, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल और पांढुर्णा में आज हल्की बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार, यह सिस्टम दक्षिण-पूर्व अरब सागर से उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ रहा है। इससे अगले दो दिनों तक कई जगहों पर हल्की वर्षा की स्थिति बनेगी।

नवंबर से बढ़ेगी ठंड

दिन के तापमान की बात करें तो गुरुवार को भोपाल में 31.9°, इंदौर में 32°, उज्जैन में 34°, ग्वालियर में 33.8° और जबलपुर में 31.9° दर्ज किया गया। रात का तापमान ऊपर-नीचे हो रहा है। इसलिए ठंड का असर अभी महसूस नहीं हो रहा।

विशेषज्ञों के मुताबिक, नवंबर से ठंड का असर तेज होगा, जो जनवरी तक चरम पर रहेगा। इस बार 2010 के बाद सबसे सख्त सर्दी की संभावना जताई जा रही है। ला-नीना की स्थिति बनने से पश्चिमी विक्षोभ भी ज्यादा सक्रिय रहेंगे। सामान्य से अधिक बारिश की संभावना है।

मानसून इस साल 16 जून को आया और 13 अक्टूबर को विदा हुआ, यानी करीब 4 महीने चला। इस दौरान भोपाल, ग्वालियर समेत 30 जिलों में सामान्य से ज्यादा वर्षा दर्ज की गई। गुना जिले में 65.7 इंच बारिश के साथ सबसे ज्यादा रिकॉर्ड बना, जबकि श्योपुर में 216% तक बारिश हुई। वहीं शाजापुर में 28.9 इंच (81%) बारिश रही, जो कमी की श्रेणी में है।

READ MORE: भाई दूज पर नहीं मिला 250 रुपये शगुन, अब कब आएंगे पैसे? जानिए पूरी खबर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *