दक्षिण अफ्रीका ने पहाड़ जैसा लक्ष्य रखा था
वेलिंगटन में खेले गए इस मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका महिला क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट पर 346 रन बनाए। कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने 69 रन, एनेके बॉश ने 91 रन और क्लो ट्रायोन ने 25 गेंदों में 52 रन की तूफानी पारी खेलकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया।
अमेलिया केर की ऐतिहासिक पारी
इतने बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेलिया केर ने कप्तानी पारी खेली। नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने उतरी केर ने 139 गेंद पर 179* रन बनाए, जिसमें 23 चौके और 1 छक्का शामिल रहा। यह पारी न सिर्फ मैच जिताऊ रही, बल्कि महिला क्रिकेट के इतिहास में यादगार बन गई।
टीमों ने बदला मैच
केर को इज़ी गेज़ का शानदार साथ मिला, जिसने 48 गेंद में 68 रन बनाए। दोनों के बीच पांचवें विकेट के लिए 120 रन की अहम साझेदारी हुई, जिसने मैच का रुख न्यूजीलैंड की ओर मोड़ दिया।
आखिरी ओवरों में भी केर ने जिम्मेदारी संभाले रखी और छोटे-छोटे लेकिन अहम योगदान के साथ टीम को जीत दिलाई।
आखिरी ओवरों में बना रोमांच
एक समय न्यूजीलैंड को 72 गेंद में 97 रन चाहिए थे और 5 विकेट बचे थे, जिससे मैच फिसलता हुआ नजर आ रहा था। लेकिन केर ने धैर्य और रनों का बेहतरीन बैलेंस दिखाया और टीम को 49.4 ओवर में 350/8 तक पहुंचाकर 2 विकेट से ऐतिहासिक जीत दिलाई।
भारत का रिकॉर्ड तोड़
इससे पहले महिला वनडे में सबसे बड़ा रन बनाने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम का नाम था, जिसने 2025 वर्ल्ड कप सेमीफाइनल में 339 रन का लक्ष्य हासिल किया था। अब न्यूजीलैंड ने इसे पीछे छोड़कर नया इतिहास बना दिया।