मध्यप्रदेश। भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) मध्य प्रदेश में संगठनात्मक नियुक्तियाँ तेजी से पूरी की जा रही हैं। इसी क्रम में, सुयश त्यागी (Suyash Tyagi) को पार्टी का सोशल मीडिया प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति 5 नवंबर को घोषित की गई थी।
पदभार संभालने के बाद, सुयश त्यागी (Suyash Tyagi) ने आज प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन से भेंट कर आशीर्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए शुभकामनाएं दीं।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
प्रदेश अध्यक्ष ने किया ऐलान
प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल अपनी संगठनात्मक टीम को अंतिम रूप दे रहे हैं। सुयश त्यागी (Suyash Tyagi ) की यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू होगी। यह पद इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि बीजेपी अब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर पार्टी की विचारधारा और नीतियों को अधिक प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करने पर ज़ोर दे रही है।
READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से जुड़ाव रखने वाले सुयश त्यागी को यह महत्वपूर्ण जवाबदारी सौंपी गई है। अब तक वो बीजेपी मध्य प्रदेश के सोशल मीडिया विभाग में राज्य सह-संयोजक के रूप में कार्य कर रहे थे। सुयश (Suyash Tyagi) पूर्व में आरएसएस के मध्यभारत प्रांत सोशल मीडिया प्रमुख रह चुके हैं। भाजपा के संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा की पसंद माने जाते हैं।
READ MORE: इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी