Chambalkichugli.com

O’Romeo X Review: 'ओ रोमियो' का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख क्या बोले लोग! पढ़ें जनता का फैसला

नई दिल्ली। शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘O’Romeo’ 13 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। विशाल भारद्वाज के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा है। पहले दिन पहले शो के बाद X पर O’Romeo Twitter Review ट्रेंड करने लगा। फिल्म में नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, दिशा पाटनी, तमन्ना भाटिया और अविनाश तिवारी जैसे कलाकार भी दिख रहे हैं। फिल्म देखने के बाद X यूजर्स ने कैसे रिएक्ट किया? पढ़िए O’Romeo X Review यहां..

एक यूजर ने फिल्म को 5 में से 4.5 स्टार देते हुए इसे ब्लॉकबस्टर करार दिया। यूजर ने लिखा है, “O’Romeo एक ब्लॉकबस्टर फिल्म है। शाहिद कपूर ने अपनी इंटेंसिटी से स्क्रीन पर पूरी तरह कब्जा कर लिया है। तृप्ति डिमरी, विक्रांत मैसी, तमन्ना भाटिया और दिशा पाटनी ने भी शानदार काम किया है। पूरी स्टार कास्ट ने फिल्म के असर को और बढ़ा दिया है।”

एक अन्य X यूजर ने ‘ओ रोमियो’ को 5 में से 3 स्टार दिए और इसे ‘इंटेंस गैंगस्टर रोमांस’ बताया। यूजर की पोस्ट है, “फिल्म में शाहिद कपूर की आक्रामक बॉडी लैंग्वेज और इमोशनल सीन बेहद प्रभावी हैं। तृप्ति डिमरी ने अपने किरदार में गरिमा और मजबूती दिखाई है। नाना पाटेकर एक चौंकाने वाले और थोड़े अलग अंदाज वाले रोल में नजर आए, जिसने कहानी में गहराई जोड़ी।”
स्पेशल स्क्रीनिंग में शामिल हुए एक दर्शक ने बिना स्पॉइलर दिए फिल्म को ‘आने वाला तूफान’ बताया और लिखा, “O’Romeo एक तूफान बनने वाली फिल्म है। शाहिद कपूर की एक्टिंग जबरदस्त है। जैसे-जैसे माउथ पब्लिसिटी फैलेगी, फिल्म बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रॉन्ग वेव पैदा करेगी।”
O’Romeo Twitter Review: फैंस बोले- मास एंटरटेनर
जैसे ही मॉर्निंग शोज शुरू हुए, सोशल मीडिया पर दर्शकों की प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कई यूजर्स ने फिल्म को ‘मास एंटरटेनर’ बताया, जिसमें रोमांस और हाई-वोल्टेज एक्शन का जबरदस्त मिक्सचर है। कई यूजर्स ने ‘ओ रोमियो’ में विशाल भारद्वाज के डायरेक्शन की तारीफ करते हुए लिखा कि उन्होंने रोमांस और अंडरवर्ल्ड ड्रामा को स्टाइलिश अंदाज में पेश किया है। सोशल मीडिया यूजर्स के मुताबिक़, फिल्म का पहला हाफ किरदारों और लव स्टोरी की नींव रखता है, जबकि दूसरा हाफ इंटेंस टकराव और इमोशनल ब्रेकडाउन से भरा हुआ है। लोगों ने फिल्म के क्लाइमैक्स को एक्शन पैक्ड और भारी इमोशन से भरा हुआ बताया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Popular News