Pachmarhi : नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी 8 नवंबर को एक दिवसीय दौरे पर मध्य प्रदेश के पचमढ़ी (Pachmarhi) पहुंच रहे हैं। इस (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) का मुख्य उद्देश्य पार्टी के जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं के साथ संवाद स्थापित करना और प्रशिक्षण सत्र में भाग लेना है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस इस दौरे को कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और उत्साह भरने की पहल के रूप में देख रही है। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि राहुल गांधी का यह (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) 2026 के निकाय चुनावों और 2028 के विधानसभा चुनावों की तैयारियों के लिहाज से बेहद अहम है।
Read more: इस एयरपोर्ट में खुलेगा Mahakal मंदिर का परमानेंट काउंटर, अब दर्शन की प्रक्रिया होगी आसान
राहुल गांधी (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) का पूरा शेड्यूल:
8 नवंबर, दोपहर 2:30 बजे: भोपाल एयरपोर्ट पर आगमन।
3:00 बजे: हेलीकॉप्टर से पचमढ़ी (Pachmarhi) के लिए प्रस्थान।
3:35 बजे: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक।
4:30 बजे: जिला अध्यक्षों के प्रशिक्षण सत्र में भागीदारी, जो लगभग तीन घंटे चलेगा।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें
शाम के समय राहुल गांधी सभी जिला अध्यक्षों के साथ व्यक्तिगत (वन-टू-वन) चर्चा करेंगे। इसके बाद रात्रिभोज (डिनर) और रात्रि विश्राम का कार्यक्रम निर्धारित है। यह (Rahul Gandhi visit Pachmarhi) पार्टी संगठन की रणनीति और नेतृत्व के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का अवसर माना जा रहा है।
अगले दिन 9 नवंबर को सुबह 11:00 बजे राहुल गांधी रवि शंकर भवन, पचमढ़ी से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। इसके बाद वे भोपाल से बिहार के लिए रवाना होंगे।
READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें