Chambalkichugli.com

इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली

PM Shri Heli Tourism

PM Heli Service : इंदौर। मध्य प्रदेश में अभी शुरू हुई पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा लॉन्च के दूसरे ही दिन यात्रियों की कमी साफ दिखाई दी। शुक्रवार को इंदौर–उज्जैन और इंदौर–ओंकारेश्वर रूट पर न केवल सभी सीटें खाली रहीं बल्कि आने वाले तीन दिनों तक की बुकिंग में भी कोई खास संख्या नहीं दिखी। छह सीटों वाली हर उड़ान में 6 की 6 सीटें उपलब्ध रहीं।

कंपनी की ओर से बताया गया कि वेबसाइट पर कुछ तकनीकी दिक्कतें आने के कारण बुकिंग अस्थायी रूप से बंद थी। शनिवार को तकनीकी खामी दूर कर फिर से ऑनलाइन बुकिंग शुरू कर दी गई।

READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक

वजन ज्यादा हुआ तो किराया बढ़ेगा

हेली सेवा को लेकर किराए की चर्चा पहले ही चल रही थी, अब यात्रियों के वजन को लेकर भी नई जानकारी सामने आई है। सेवा संचालित करने वाली एविएशन कंपनी ने बताया है कि:

  • 80 किलो से ज्यादा वजन पर हर अतिरिक्त किलो के लिए 150 रुपए अलग से चुकाने होंगे।
    100 किलो से अधिक वजन वाले यात्री को दो सीटों का किराया देना पड़ेगा।

उदाहरण के तौर पर, अगर किसी यात्री का वजन 90 किलो है तो उसे 5 हजार रुपए के टिकट के साथ 10 किलो अतिरिक्त वजन के लिए 1,500 रुपए अतिरिक्त देने होंगे। इस तरह उसका कुल किराया लगभग 6,500 रुपए तक पहुंच जाएगा।

Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा

20 नवंबर को हुई थी सेवा की शुरुआत

राज्य में पहली बार हेली टूरिज्म सेवा की शुरुआत 20 नवंबर को हुई थी। उम्मीद थी कि उज्जैन और ओंकारेश्वर जैसे धार्मिक स्थलों के कारण यात्रियों की संख्या अधिक होगी, लेकिन शुरुआती दो दिनों में रिस्पॉन्स उम्मीद से काफी कम रहा।

READ MORE: मौत से लड़कर ‘मुखी’ बनी कूनो की शान, जन्मे 5 स्वस्थ शावक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *