PM Shri Heli Tourism: भोपाल। मध्यप्रदेश में आज से पर्यटन का एक नया अध्याय शुरू हो गया है। देश की पहली इंटर-स्टेट हेलीकॉप्टर टूरिज्म सेवा “PM श्री हेली टूरिज्म सर्विस” शुरू हो गई है। इस सेवा ने प्रदेश के कई धार्मिक और प्राकृतिक स्थलों को हवाई मार्ग से जोड़ दिया है। अब श्रद्धालु और पर्यटक कम समय में कई प्रमुख स्थलों की यात्रा आसानी से कर सकेंगे।
मुख्य सेक्टर में शुरू हुई सेवा (PM Shri Heli Tourism)
शुरुआत तीन प्रमुख क्षेत्रों में हुई है Spiritual Tourism, Eco Tourism और Wildlife Tourism सेवा सप्ताह में पांच दिन उपलब्ध रहेगी और एक हेलीकॉप्टर में अधिकतम छह यात्री बैठ सकेंगे। बुकिंग ऑनलाइन की जा सकती है।
Read More: मुरैना में बिजली समाधान योजना से 2260 उपभोक्ताओं को राहत
महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन
इंदौर, उज्जैन और ओंकारेश्वर को सीधे हवाई मार्ग से जोड़ा गया है।
• इंदौर से उज्जैन उड़ान समय 20 मिनट
• उज्जैन से ओंकारेश्वर 40 मिनट
• ओंकारेश्वर से इंदौर वापसी लगभग 5500 रुपए में
इस सुविधा से श्रद्धालुओं के लिए दोनों ज्योतिर्लिंगों के दर्शन अब बेहद आसान हो गए हैं।
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
इको टूरिज्म (PM Shri Heli Tourism)
भोपाल से पचमढ़ी तक एक घंटे की सीधी उड़ान उपलब्ध है।
• भोपाल से मढ़ई 40 मिनट
• मढ़ई से पचमढ़ी 20 मिनट
पर्यटकों के लिए पचमढ़ी में जॉय राइड की सुविधा भी जोड़ी गई है।
वाइल्डलाइफ टूरिज्म को नई पहचान (PM Shri Heli Tourism)
जबलपुर से कान्हा, बांधवगढ़, मैहर, चित्रकूट और अमरकंटक तक हेलीकॉप्टर उड़ानें शुरू हुई हैं। वन्यजीव प्रेमियों के लिए यह सेवा जंगल सफारी का नया और यादगार अनुभव देगी।
पर्यटन मंत्री धर्मेंद्र सिंह लोधी ने कहा कि यह सेवा धार्मिक, प्राकृतिक और साहसिक पर्यटन को नई ऊंचाई देगी। अतिरिक्त मुख्य सचिव शिव शेखर शुक्ला के अनुसार इससे निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
Read More: बस स्टैंड के फुटपाथ सब्जी विक्रेताओं को मिली राहत,स्थाई जगह मिलने तक अस्थाई अनुमति