Post-Diwali Detox Tips: दीवाली के बाद कई लोगों को पेट में भारीपन, आलस और एसिडिटी की समस्या होने लगती है। मिठाइयों और तले-भुने खाने से शरीर का मेटाबॉलिज्म धीमा पड़ जाता है। वहीं पाचन तंत्र पर असर पड़ता है। ऐसे में अब वक्त है अपने शरीर को अंदर से क्लीन करने का…
इसके लिए आपको महंगे डिटॉक्स प्रोडक्ट्स की जरूरत नहीं …आपकी रसोई में ही हैं ऐसे 5 हेल्दी ड्रिंक्स जो शरीर को हल्का, एनर्जेटिक और साफ महसूस कराएंगे।
1. नींबू-शहद का गर्म पानी(Lemon-Honey Warm Water)
सुबह खाली पेट एक गिलास गुनगुने पानी में आधा नींबू और एक चम्मच शहद मिलाकर पिएं। यह ड्रिंक पाचन सुधारने के साथ शरीर से टॉक्सिन्स निकालता है। नींबू में मौजूद विटामिन-C इम्यून सिस्टम को मजबूत बनाता है, जबकि शहद एंटी-बैक्टीरियल गुणों से पेट को शांत करता है।
2. जीरा-धनिया-सौंफ का पानी (Cumin-Coriander-Fennel Water)
आयुर्वेद में इसे सबसे असरदार डिटॉक्स ड्रिंक माना गया है। ये तीनों मसाले गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी जैसी समस्याओं को तुरंत खत्म करते हैं। रात को आधा-आधा चम्मच जीरा, धनिया और सौंफ एक गिलास पानी में भिगो दें, सुबह इस पानी को छानकर पी लें।
3. हल्दी-अदरक की चाय (Turmeric-Ginger Tea)
त्योहारों के बाद शरीर में थकान और गले में खराश आम बात है। हल्दी में एंटी-इंफ्लेमेटरी तत्व होते हैं और अदरक पाचन को बेहतर करता है। एक कप पानी में थोड़ा अदरक और एक चौथाई चम्मच हल्दी डालकर उबालें। फिर छानकर पिएं। यह ड्रिंक शरीर की सूजन और थकान दोनों को कम करती है।
4. खीरा-पुदीना वाटर (Cucumber-Mint Water)
यह ड्रिंक शरीर को ठंडक और हाइड्रेशन देती है। एक जग पानी में खीरे के स्लाइस और पुदीने की पत्तियां डालकर फ्रिज में रखें और दिनभर थोड़ा-थोड़ा पीते रहें।
5. सेब का सिरका (ACV) ड्रिंक (Apple Cider Vinegar (ACV) Drink)
एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर और एक चुटकी दालचीनी मिलाएं। यह ड्रिंक ब्लड शुगर को नियंत्रित करने और पाचन एंजाइम बढ़ाने में मदद करती है।
ध्यान रखें, डिटॉक्स करने का मतलब सिर्फ खाना छोड़ना नहीं है। इसका मकसद है शरीर को अंदर से क्लीन और न्यूट्रिशन से भरना। अगर आप अगले 5-7 दिन इन ड्रिंक्स को अपनी डाइट में शामिल करते हैं, तो आपका शरीर फिर से हल्का और एनर्जेटिक महसूस करेगा।