Chambalkichugli.com

Raja Raghuvanshi Murder Case: पत्नी सोनम, प्रेमी राज और तीन सुपारी किलर्स पर हत्या के आरोप तय, जल्द शुरू होगा ट्रायल

Raja Raghuvanshi Murder Case

Raja Raghuvanshi Murder Case: मेघालय के ईस्ट खासी हिल्स जिले की अदालत ने इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने राजा की पत्नी सोनम रघुवंशी, उसके प्रेमी राज कुशवाहा और तीन सुपारी किलर्स ( विशाल चौहान, आकाश राजपूत और आनंद कुर्मी ) पर हत्या, सबूत मिटाने और साजिश रचने के आरोप तय किए हैं।

अदालत ने कहा कि पांचों आरोपियों के खिलाफ पर्याप्त सबूत मौजूद हैं । अब मामले का ट्रायल जल्द शुरू किया जाएगा।

पुलिस जांच के अनुसार, राजा रघुवंशी की हत्या 23 मई को हनीमून के दौरान सोहरा (चेरापूंजी) में की गई थी। सोनम ने अपने प्रेमी राज कुशवाहा की मदद से तीन सुपारी किलर्स को हत्या की सुपारी दी थी। (Raja Raghuvanshi Murder Case)

राजा का शव 2 जून को एक गहरी खाई से बरामद हुआ था। मामले में पुलिस ने 5 सितंबर को 790 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। वर्तमान में सभी आरोपी जेल में हैं। वहीं, पुलिस तीन और व्यक्तियों के खिलाफ दूसरी चार्जशीट दाखिल करने की तैयारी कर रही है।

READ MORE: मध्य प्रदेश का 70वां स्थापना दिवस, भोपाल में जुबिन नौटियाल की प्रस्तुति से होगा जश्न

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *