Sheopur News : श्योपुर। मध्य प्रदेश के श्योपुर जिले के विजयपुर तहसील के वेनीपुरा गांव में हैरान करने वाली घटना सामने आई है। एक ही परिवार के चार सदस्य घर में मरणासन्न हालत में पाए गए। सभी को गंभीर स्थिति में ग्वालियर सरकारी अस्पताल रेफर किया गया है।
सुबह घर का दरवाजा देर तक नहीं खुला। जब ग्रामीणों ने अंदर देखा, तो चारों सदस्य मरणासन्न अवस्था में पड़े थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि चारों लोग किसी जहरीले पदार्थ या फूड पॉइजनिंग के शिकार हुए होंगे। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। होश आने के बाद ही घटना का वास्तविक कारण पता चल सकेगा।
READ MORE : ‘जाको राखे साइयां’ की मिसाल…सीहोर में शख्स पर चढ़ा ट्रैक्टर, CCTV में कैद हुई घटना