Chambalkichugli.com

Sheopur News: दिव्यांग जेठ की कुल्हाड़ी से हत्या, परेशान होकर उठाया कदम

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर। मध्यप्रदेश के श्योपुर जिले के दुवावली गांव में एक बहू ने अपने दिव्यांग जेठ की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। यह घटना शुक्रवार सुबह की बताई जा रही है। पुलिस ने आरोपी महिला कंचन बाई को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है (Sheopur News)।

मृतक की पहचान 50 वर्षीय शंकर जाटव के रूप में हुई है, जो जन्म से दिव्यांग थे और रोजमर्रा के कामों के लिए परिवार पर निर्भर रहते थे। बताया जा रहा है कि शंकर की देखभाल को लेकर घर में अक्सर विवाद होता था।

Read More: ऑस्ट्रेलिया में कभी टी-20 सीरीज नहीं हारा भारत, ब्रिस्बेन में आज आखिरी मुकाबला…

खेत में रखी कुल्हाड़ी से किया वार

शुक्रवार सुबह शंकर अपने छोटे भाई काशीराम के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान कंचन बाई ने खेत में रखी कुल्हाड़ी उठाई और शंकर के सिर व गले पर दो वार किए। इससे शंकर की मौके पर ही मौत हो गई ।

Read more: अंबाह कचरा प्लांट में लगी भीषण आग, महीनों से बंद था प्लांट..

आरोपी ने कहा

पुलिस पूछताछ में कंचन बाई ने कबूल किया कि वह जेठ की देखभाल करते-करते मानसिक रूप से परेशान हो गई थी और रोजाना के झगड़ों से तंग आकर उसने यह कदम उठाया ।

पुलिस ने की गिरफ्तारी

रघुनाथपुर थाना प्रभारी धर्मेंद्र मालवीय ने बताया कि आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया है और धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है (Sheopur News)।

Read more: बोत्सवाना से Kuno National Park में आएंगे 8 चीते, दक्षिण अफ्रीका से भी नई खेप की तैयारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *