Chambalkichugli.com

Sheopur News: क्लासरूम में सोता मिला प्राथमिक स्कूल का शिक्षक, बच्चे बाहर खेलते रहे

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर जिले के कराहल ब्लॉक के शासकीय प्राथमिक विद्यालय नसीहर में बड़ी लापरवाही का मामला सामने आया है। यहां एक शिक्षक क्लासरूम के अंदर गहरी नींद में सोते मिले, जबकि स्कूल के बच्चे बाहर मैदान में खेल रहे थे। इस घटना का वीडियो सामने आते ही क्षेत्र में नाराजगी फैल गई।

वीडियो में दिख रहा है कि शिक्षक रामनरेश बघेल बिना किसी चिंता के क्लासरूम में लेटे हैं। वहीं दूसरी तरफ बच्चों की कोई देखरेख नहीं हो रही है। यह घटना कूनो अभयारण्य मेन रोड स्थित सरकारी स्कूल की बताई जा रही है। (Sheopur News)

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

ग्रामीणों और अभिभावकों ने कहा कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की लापरवाही नई बात नहीं है। कई बार शिकायत करने के बावजूद समय पर स्कूल न आना, बच्चों को पढ़ाई न कराना जैसी समस्याएं बनी रहती हैं। उनका कहना है कि ऐसी घटनाएं बच्चों की शिक्षा पर गंभीर असर डालती हैं।

शिक्षा विभाग ने वायरल वीडियो का संज्ञान लिया है। सहायक आयुक्त राकेश गुप्ता ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित शिक्षक पर कड़ी कार्रवाई होगी और किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। (Sheopur News)

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *