Chambalkichugli.com

Sheopur News: बिजली कंपनी में दो महिला कर्मचारी ससपेंड, जानिए पूरा मामला

Sheopur News

Sheopur News: श्योपुर में पावर कंपनी की दो महिला कर्मचारियों को अचानक सस्पेंड कर दिया गया। इस कार्रवाई से विवाद खड़ा हो गया। सस्पेंड की गई कर्मचारियों ने कंपनी के सीनियर इंजीनियर (SE) पर हरासमेंट और उन्हें अपने प्राइवेट कमरे में बुलाने का आरोप लगाया है।

सीनियर इंजीनियर पर आरोप (Sheopur News)

महिला कर्मचारियों का आरोप है कि SE ने उन्हें अपने निजी कमरे में बुलाकर अनुचित व्यवहार किया। उन्होंने यह भी कहा कि SE चारित्रिक रूप से उचित नहीं हैं । उनके द्वारा लगातार उत्पीड़न किया गया। महिला कर्मचारियों ने इस संबंध में आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है।

READ MORE: एक फोन कॉल में अकाउंट खाली, बचाव के जरूरी टिप्स जानें

सीनियर इंजीनियर (SE )ने आरोपों का किया खंडन

एल.एन. पाटीदार ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज किया। उन्होंने कहा कि उनकी शिकायतकर्ताओं से कभी व्यक्तिगत मुलाकात नहीं हुई। ये आरोप मनगढ़ंत हैं। पाटीदार के अनुसार, निलंबन का कारण महिला कर्मचारियों की कार्य में लापरवाही है।

सूत्रों के अनुसार, पाटीदार के खिलाफ भोपाल के अशोका गार्डन थाने में पहले से एक मामला दर्ज है। पाटीदार ने स्पष्ट किया कि यह उनका पिछला मामला है।

READ MORE: बेटे और जीजा के सामने मगरमच्छों ने पिता को खींचा

काम में लापरवाही को बताया कारण (Sheopur News)

कंपनी सूत्रों ने बताया कि हाल ही में प्रबंध निदेशक (MD) के निरीक्षण के बाद कई आउटसोर्स कर्मचारियों को हटाया गया, जिनमें ये दोनों महिलाएं भी शामिल हैं। यह कार्रवाई कार्य में अनुशासनहीनता के कारण की गई।

इस मामले में अब राजनीतिक हस्तक्षेप भी हुआ है। श्योपुर विधायक बाबू जंडेल ने विद्युत विभाग के MD को पत्र भेजकर मामले की उचित कार्रवाई की मांग की है। यह विवाद अब भोपाल तक पहुँच गया है ।

READ MORE: इंदौर में Traffic Rules पर सख्ती, नियम तोड़ने वालों की होगी गिरफ्तारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *