Shivpuri News: शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के रिनाय गांव में गुरुवार देर रात खेत में रखी मक्के की करब में अचानक आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि पास में तिरपाल पर सूखने के लिए रखी मक्का भी प्रभावित हो गई। घटना में लगभग 10 क्विंटल मक्का जलकर राख हो गई, जिससे किसान को भारी नुकसान हुआ।
जानकारी के अनुसार, किसान धनपाल लोधी के खेत में करीब 12 ट्रॉली मक्के का करब भूसा निकालने के लिए रखा था। इसके पास लगभग 150 क्विंटल मक्का तिरपाल पर सूखने के लिए फैली हुई थी। घटना के समय किसान का बड़ा बेटा अरुण लोधी वहीं रखवाली के लिए ट्रॉली में सो रहा था (Shivpuri News)।
Read More: बोत्सवाना ने भारत को 8 चीते सौंपे, अगले माह कूनो आएंगे
रात करीब 11 बजे अरुण ने करब से धुआं उठता देखा और तुरंत परिजनों को सूचना दी। परिजनों ने सबसे पहले पास खड़ी ट्रैक्टर-ट्रॉली को हटाया, जिससे बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग पर काबू पाने से पहले 150 क्विंटल में से 10 क्विंटल मक्का पूरी तरह जल चुकी थी।
पीड़ित अरुण लोधी का आरोप है कि परिवारिक रंजिश के चलते ही किसी ने आग लगाई है। इस संबंध में इंदार थाना में लिखित शिकायत दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है (Shivpuri News)।
Read More: ठंड में क्यों बढ़ते हैं pneumonia के केस? जानिए बचाव के लिए 11 जरूरी सावधानि