Shivpuri News : शिवपुरी जिले के रन्नौद थाना क्षेत्र के धंधेरा गांव में पारिवारिक विवाद के दौरान एक महिला पर उसके जेठ ने टायर लिवर से जानलेवा हमला कर दिया। घायल महिला शिवरती धाकड़ को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
Read More: तिरपाल से ढंके कंटेनर में लकड़ी की तस्करी का खुलासा
आखिर क्या है पूरा मामला
पीड़िता के पति विजय सिंह के अनुसार, शुक्रवार दोपहर वे खेत पर थे और उनकी पत्नी शिवरती घर लौटकर पशुओं को चारा डाल रही थी। उसी दौरान उसकी जेठानी मुन्नी बाई गाली-गलौज करने लगी। विरोध करने पर बड़ा भाई प्रेमनारायण धाकड़ लोहे का टायर लिवर लेकर आया और पीछे से शिवरती पर हमला कर दिया। पहले ही वार में वह गिर गई और इसके बाद कई वार किए गए, जिससे वह लहूलुहान हो गई। (Shivpuri News)
थाना प्रभारी ने क्या कहा
महिला की चीखें सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और बीचबचाव करके उसे बचाया। रात में सरपंच की मदद से घायल महिला को जिला अस्पताल लाया गया।
थाना प्रभारी अरविंद सिंह चौहान ने बताया कि पीड़िता के पति की शिकायत पर प्रेमनारायण धाकड़ और उसकी पत्नी गुड्डी बाई के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगे की जांच कर रही है। (Shivpuri News)
Read more: इंदौर से शुरू हुई PM Heli का रिस्पॉन्स फीका, दूसरे दिन भी सभी सीटें खाली