Chambalkichugli.com

Shivpuri News: रेलवे ट्रैक पर खड़ी हो गई बुजुर्ग महिला, प्रधान आरक्षक और स्टाफ ने समय रहते बचाया

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी। रेलवे स्टेशन पर एक 65 वर्षीय महिला के आत्महत्या करने के प्रयास को रेलवे कर्मचारियों और जीआरपी प्रधान आरक्षक की सतर्कता ने समय रहते टाल दिया। महिला मालगाड़ी के सामने खड़ी हो गई थी, लेकिन कर्मचारियों ने तुरंत उसे ट्रैक से हटा लिया।

घटना 29 सितंबर को दोपहर 2.10 बजे हुई। बुजुर्ग महिला सरजू बाई (65), पत्नी स्व. भगवान सिंह राजपूत, वार्ड 5, तालाब रोड, मुंगावली, अशोकनगर जिले की निवासी हैं। महिला प्लेटफार्म क्रमांक 1 से ट्रैक पर उतर गई थी।

किसी ने शुरुआत में विशेष ध्यान नहीं दिया, लेकिन मालगाड़ी के ट्रैक बदलने पर महिला ट्रैक पर खड़ी हो गई। रेलवे कर्मियों की सतर्कता से महिला को केवल कुछ सेकंड पहले सुरक्षित निकाल लिया गया।

पूछताछ में महिला ने बताया कि उनके पति और तीन में से दो बेटे का निधन हो गया है। उनकी बेटी की शादी हो चुकी है और एक बेटा इंदौर में रहता है। अकेले रहने वाली महिला जिंदगी से थककर यह कदम उठा रही थी।

बुजुर्ग महिला को जीआरपी द्वारा दिलासा दिया गया। उन्हें मुंगावली में वार्ड 5 के पार्षद बाबूलाल को सौंप दिया गया।

READ MORE: राष्ट्रपति मेडल से सम्मानित CRPF जवान की जमीन पर अवैध कब्जा, परिवार सहित आत्महत्या की दी चेतावनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *