Chambalkichugli.com

Shivpuri News: कोलारस में तेंदुए की दहशत बढ़ी, रामलीला मैदान के पास मिले ताजे पगमार्क

Shivpuri News

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के कोलारस कस्बे में बीती रात तेंदुए की मौजूदगी से लोगों में डर बढ़ गया है। रामलीला मैदान क्षेत्र के एक रहवासी ने रात में तेंदुए को दो बार देखने की बात कही। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन अंधेरे और झाड़ियों की वजह से तेंदुआ हाथ नहीं लगा।

सुबह इलाके में मिट्टी पर ताजे पगमार्क मिलने से लोगों में दहशत और बढ़ गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ये निशान तेंदुए के ही हैं। पगमार्क मिलने के बाद रामलीला मैदान सहित आसपास के घरों में डर का माहौल बना हुआ है।

READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम

वन विभाग की टीम ने रात में काफी देर तक सर्च अभियान चलाया। टीम को कोई हलचल नहीं मिली जिसके बाद सर्च रोकना पड़ा। विभाग अब दिन में फिर से खोज अभियान शुरू करेगा। अधिकारियों ने लोगों से घरों के आसपास सतर्क रहने की अपील की है।

कस्बे के कई परिवार सुबह से बाहर निकलने में हिचक रहे हैं। बच्चों को अकेला बाहर न जाने की सलाह दी गई है। वन विभाग लगातार इलाके पर नजर रखे हुए है और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त टीम लगाने की तैयारी की जा रही है।

READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *