Chambalkichugli.com

Shivpuri News: शिवपुरी में नौकरी विवाद ने लिया हिंसक मोड़, मां बेटे पर लाठी से हमला

Job dispute takes violent

Shivpuri News: शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र में नौकरी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने मां बेटे पर लाठी से हमला कर दिया। घटना रविवार शाम लुकवासा चौकी अंतर्गत एनएच 46 पर हुई। हमले में बैजयंती आदिवासी गंभीर रूप से घायल हुईं और उनके दो दांत टूट गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने आरोपी इंदर जाटव के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Read More: मुरैना में भ्रष्टाचार का लाइव खुलासा, युवक ने मेयर के सामने लगाया फोन

हमले की वजह (Shivpuri News)

पीथमपुरा निवासी बैजयंती आदिवासी का बेटा अरविंद आदिवासी देहरदा गांव में ट्रैक्टर ड्राइवर की नौकरी कर रहा था। देहरदा का इंदर जाटव यह नौकरी खुद पाना चाहता था। इसी बात को लेकर काफी समय से विवाद जारी था। इंदर ने अरविंद पर नौकरी छोड़ने का दबाव भी बनाया था, लेकिन अरविंद ने उसकी बात मानने से इनकार कर दिया।

रविवार शाम अरविंद अपनी मां बैजयंती के साथ लुकवासा बाजार खरीदारी करने जा रहे थे। दोनों एनएच 46 पर पहुंचे ही थे कि इंदर जाटव ने उनकी बाइक रोक ली। उसने अचानक अरविंद पर लाठी से वार किया, लेकिन अरविंद झुक गए और वार सीधे बैजयंती के मुंह पर पड़ा।

Read More: भोपाल- होशंगाबाद रोड पर दर्दनाक हादसा, दौड़ती बस के निकले दोनों पिछले पहिए

बेटा भी हुआ घायल (Shivpuri News)

लाठी लगने से बैजयंती लहूलुहान हो गईं और उनके दो दांत टूट गए। इसके बाद इंदर ने अरविंद के साथ भी मारपीट की। घायल अवस्था में बैजयंती को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Read More: मौत से 10 मिनट पहले बनाया था आखिरी वीडियो, समोसा खाते और स्मोकिंग करते दिखे 5 दोस्त

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *