Shivpuri News: शिवपुरी में स्वास्थ्य व्यवस्था की लापरवाही एक बार फिर उजागर हुई है। छर्च-पोहरी मार्ग पर एक प्रसूता को एम्बुलेंस न मिलने पर सड़क किनारे ही बच्ची को जन्म देना पड़ा। परिवार ने स्वास्थ्य विभाग पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि समय पर जननी 108 एम्बुलेंस मिल जाती, तो यह स्थिति नहीं बनती।
30 वर्षीय मंजू जाटव को तेज प्रसव पीड़ा के चलते छर्च स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। परिजन कहते हैं कि हालत गंभीर होने के बावजूद स्टाफ ने उसे पोहरी रेफर कर दिया और मदद की जगह अनसुनी की। 108 पर कॉल करने पर उन्हें बताया गया कि एम्बुलेंस देर से आएगी और निजी वाहन की सलाह दी गई। (Shivpuri News)
पोहरी से 15 किलोमीटर पहले मंजू की पीड़ा बढ़ गई और परिवार को उसे कार से उतारकर सड़क किनारे प्रसव कराना पड़ा। जन्म के बाद मां और बच्ची को पोहरी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया। बीएमओ डॉ. दीक्षांत गुधैनियां ने माना कि एम्बुलेंस उपलब्ध होती तो स्थिति अलग हो सकती थी, क्योंकि जननी वाहन में हर सुविधा मौजूद रहती है। (Shivpuri News)
READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल