Shivpuri News: शिवपुरी शहर की पुरानी गल्ला मंडी में सोमवार सुबह से अस्थाई सब्जी मंडी का संचालन शुरू हो गया। प्रशासन गांधी पार्क के पास लगी सब्जी मंडी को शिफ्ट करने की तैयारी कर रहा था।
स्थाई दुकानों के आवंटन की सूची रविवार शाम तैयार भी हो गई थी, लेकिन नामों को लेकर विवाद और पक्षपात के आरोप सामने आने लगे, जिसके बाद प्रशासन ने आवंटन की प्रक्रिया रोक दी। (Shivpuri News)
रविवार रात जगह को लेकर दुकानदारों में अफरा-तफरी रही और परिसर में भीड़ बढ़ती गई। स्थिति संभालने में प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी। फिलहाल सभी विक्रेताओं को एक महीने तक अस्थाई रूप से पुरानी गल्ला मंडी में दुकानें लगाने को कहा गया है। अधिकारियों ने सख्त निर्देश दिए हैं कि सड़क पर दुकान लगाई तो कार्रवाई होगी। (Shivpuri News)
अगले एक माह में प्रशासन लाइसेंसी विक्रेताओं की नई सूची तैयार करेगा और स्थाई आवंटन की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। सोमवार को अस्थाई मंडी में बड़ी संख्या में दुकानदार पहुंचे और खरीदारी भी शुरू हुई। विक्रेताओं ने उम्मीद जताई कि प्रशासन पारदर्शी तरीके से जल्द स्थाई जगह आवंटित करेगा। (Shivpuri News)
READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल