Chambalkichugli.com

Shivpuri News : मचाखुर्द गांव में बारिश के बीच अंतिम संस्कार, मुक्तिधाम न होने से ग्रामीण परेशान

बारिश के बीच अंतिम संस्का

Shivpuri News : शिवपुरी। जिले के मचाखुर्द गांव में शुक्रवार को भारी बारिश के बीच ग्रामीणों को अंतिम संस्कार करना पड़ा क्योंकि गांव में मुक्तिधाम की व्यवस्था नहीं है। पोहरी जनपद की ग्राम पंचायत उपसिल के अंतर्गत आने वाले इस गांव में लगातार बारिश से जनजीवन प्रभावित है। मुक्तिधाम के अभाव से स्थिति और अधिक गंभीर हो गई।

गांव के 65 वर्षीय चौथु परिहार का बीमारी से निधन होने पर परिजनों और ग्रामीणों को बरसते पानी में ही अंतिम यात्रा निकालनी पड़ी।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव में वर्षों से मुक्तिधाम के निर्माण की मांग की जा रही है, लेकिन अब तक व्यवस्था नहीं हो पाई है। बारिश के मौसम में अंतिम संस्कार के दौरान ऐसी परेशानियां बार-बार सामने आती हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द मुक्तिधाम बनाने की मांग की है ताकि भविष्य में किसी परिजन के अंतिम संस्कार के समय इस तरह की दिक्कतों का सामना न करना पड़े।

READ MORE: नर्मदा परिक्रमा बस पलटी, 30 से ज्यादा यात्री घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *