Shivpuri News: जिले के सुभाषपुरा थाना क्षेत्र में बुधवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें 27 वर्षीय युवक की मौके पर ही मौत हो गई। सांकरे वाले हनुमान मंदिर के पास एनएच-46 पर अज्ञात वाहन ने युवक को जोरदार टक्कर मारी और मौके से फरार हो गया।
एनएच-46 पर हुआ हादसा
यह हादसा बुधवार देर शाम उस वक्त हुआ जब युवक घर लौट रहा था। हादसे के बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। सुभाषपुरा पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को जिला अस्पताल पहुंचाया।
Read More: गुना की हरप्रीत कौर बनीं सिविल जज, प्रदेश में दूसरी रैंक
मृतक की पहचान
मृतक की पहचान नीरज रजक पुत्र राधेलाल रजक (27) निवासी सिरसौद थाना क्षेत्र के सिरसौद गांव के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि नीरज किसी काम से मोहना गया था और लौटते समय यह दुर्घटना हुई।
अस्पताल में डॉक्टरों ने किया मृत घोषित
हादसा इतना गंभीर था कि नीरज की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
READ MORE: सरपंच ने की 1 करोड़ की जमीन पर कब्जेदारी, प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त
पुलिस ने शुरू की जांच
पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के CCTV फुटेज खंगाले जा रहे हैं ताकि हादसे के जिम्मेदार वाहन और चालक की पहचान की जा सके।
पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा
गुरुवार सुबह पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिवार में मातम पसरा है और गांव में शोक का माहौल है।
Read more: 36 साल की महिला के प्रेम में फसा युवक, मौत की चौंकाने वाली कहानी