Chambalkichugli.com

Shreyas Iyer Injury: कैसी है श्रेयस अय्यर की हालत ? परिवार जल्द पहुंचेगा ऑस्ट्रेलिया…

Shreyas Iyer Injury: भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर की तबीयत में लगातार सुधार हो रहा है। उन्हें सिडनी के अस्पताल में ICU से नॉर्मल वॉर्ड में शिफ्ट कर दिया गया है। टीम का एक डॉक्टर उनकी निगरानी में लगातार मौजूद है।

BCCI के वाइस प्रेसिडेंट राजीव शुक्ला ने जानकारी दी कि अय्यर की स्थिति स्थिर है और कुछ दिनों में उन्हें अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। वहीं, उनके परिवार के सदस्य जल्द ऑस्ट्रेलिया पहुंचेंगे ताकि रिकवरी के दौरान उनकी देखभाल की जा सके।

25 अक्टूबर को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे के दौरान फील्डिंग करते समय अय्यर को गंभीर चोट लगी थी। हर्षित राणा की गेंद पर एलेक्स कैरी का शॉट पकड़ने के प्रयास में वे डाइव लगाते हुए गिर पड़े और बाईं पसली में चोट लग गई।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, चोट के बाद अय्यर की स्प्लीन (तिल्ली) में अंदरूनी ब्लीडिंग हुई थी, जिसके कारण उन्हें ICU में भर्ती किया गया था। अब स्थिति में सुधार है, लेकिन पूरी तरह फिट होने में कुछ हफ्ते लग सकते हैं।

BCCI ने बयान जारी कर कहा कि मेडिकल टीम सिडनी और भारत के विशेषज्ञ डॉक्टरों से संपर्क में है और श्रेयस की स्थिति पर बारीकी से नजर रखी जा रही है।

READ MORE: श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, सिडनी वनडे में लगी थी गंभीर चोट…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *