Chambalkichugli.com

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर ICU में भर्ती, सिडनी वनडे में लगी थी गंभीर चोट…

Shreyas Iyer

Shreyas Iyer : भारतीय वनडे टीम के उप-कप्तान श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में चोट लगने के बाद सिडनी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। रिपोर्ट्स के अनुसार उन्हें पसलियों में चोट के कारण इंटरनल ब्लीडिंग हो रही है, जिसके चलते उन्हें ICU (इंटेंसिव केयर यूनिट) में रखा गया है।

मैच के दौरान लगी थी गंभीर चोट

शनिवार (25 अक्टूबर) को खेले गए तीसरे वनडे में श्रेयस ने बैकवर्ड पॉइंट पर शानदार कैच लपकने की कोशिश में अपना बैलेंस खो दिया और गिरते समय पसलियों में चोट लगा बैठे। इसके बाद उन्हें मैदान से बाहर ले जाया गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया।

रिपोर्ट में सामने आई इंटरनल ब्लीडिंग

एक सूत्र ने बताया कि श्रेयस अय्यर पिछले कुछ दिनों से ICU में हैं। रिपोर्ट आने के बाद इंटरनल ब्लीडिंग का पता चला, जिसके चलते उन्हें भर्ती करना पड़ा। डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें कम से कम दो से सात दिन तक ऑब्जर्वेशन में रखा जाएगा, ताकि संक्रमण फैलने से रोका जा सके।

 रिकवरी में लगेगा समय

टीम डॉक्टर और फिजियो ने कोई रिस्क नहीं लिया और अय्यर को तुरंत हॉस्पिटल शिफ्ट किया गया। अब उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, इंटरनल ब्लीडिंग के कारण पूरी तरह फिट होने में वक्त लगेगा, और उनके क्रिकेट में वापसी की टाइमलाइन तय नहीं की जा सकी है।

BCCI ने दी थी अपडेट

BCCI ने शनिवार को बयान जारी करते हुए बताया था कि अय्यर को बाईं पसलियों में चोट लगी है और आगे की जांच के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

READ MORE: रो-को के सामने नतमस्तक हुआ ऑस्ट्रेलिया, भारत ने 9 विकेट से दी करारी शिकस्त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *