Chambalkichugli.com

Simhastha 2028: छठे सिंहस्थ की तैयारी में जुटा उज्जैन, 65 साल पुराना ज्योति नगर सबस्टेशन होगा हाई-टेक

Simhastha 2028

Simhastha 2028 : उज्जैन में 2028 में सिंहस्थ का आयोजन होना है। इसे ध्यान में रखते हुए मध्य प्रदेश सरकार और बिजली विभाग ने कमर कस ली है। इस प्रयास के केंद्र में राज्य का सबसे पुराना और ऐतिहासिक 132 केवी ज्योति नगर सबस्टेशन है, जो पिछले 65 वर्षों से उज्जैन की जीवनरेखा बना हुआ है। 17 नवंबर, 1960 को शुरू हुए इस सबस्टेशन ने पाँच सिंहस्थों (Simhastha 2028) में बिजली आपूर्ति प्रदान की है। अब इसे छठे महापर्व के लिए पूरी तरह तैयार किया जा रहा है।

READ MORE:  माओवादी संगठन को बड़ा झटका, मोस्ट वांटेड हिडमा मुठभेड़ में ढेर

MP पावर ट्रांसमिशन कंपनी को विशेष निर्देश

ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने कहा है कि सिंहस्थ (Simhastha 2028) सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसके लिए मध्य प्रदेश पावर ट्रांसमिशन कंपनी को ज्योति नगर सबस्टेशन को नई तकनीक से अपग्रेड करने के विशेष निर्देश दिए गए हैं। आधुनिक उपकरणों की स्थापना और रखरखाव कार्य युद्धस्तर पर पूरा किया जाए, ताकि 2028 में होने वाले विशाल सिंहस्थ मेले के दौरान किसी भी प्रकार की अंधकार की स्थिति न आए।

READ MORE : CCTV कैमरे में दिखी फॉर्च्यूनर की रफ्तार, 300 मीटर पहले का फुटेज आया सामने

यहीं से संचालित होता है 33 केवी खेड़ापति फीडर

सिंहस्थ क्षेत्र (Simhastha 2028) को सीधी बिजली आपूर्ति करने वाला 33 केवी खेड़ापति फीडर भी इसी सबस्टेशन से निकलता है और पिछले हर कुंभ में इसने अपनी ताकत साबित की है। विभाग अब इसे स्मार्ट और उच्च क्षमता वाला बनाने की तैयारी कर रहा है।

Read More: पति के दोस्त ने किया रेप, मारपीट कर कमरे में की वारदात

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *