Smriti Mandhana–Palash Muchhal : भारतीय महिला क्रिकेट टीम की उपकप्तान स्मृति मंधाना और संगीतकार पलाश मुछाल (Smriti Mandhana and Palash Muchhal) की शादी फिलहाल टाल दी गई है। दोनों ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शादी से जुड़ी रस्मों के वीडियो और फोटोज हटा दिए हैं। स्मृति और पलाश की शादी 23 नवंबर को होने वाली थी, लेकिन नाश्ते के समय स्मृति के पिता श्रीनिवास मंधाना की तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें सांगली के अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा।
स्मृति के पिता की हेल्थ अपडेट
फैमिली डॉक्टर नमन शाह के मुताबिक, श्रीनिवास मंधाना की हालत में सुधार है। उन्हें आज अस्पताल से छुट्टी मिल सकती है। जब तक वे पूरी तरह स्वस्थ नहीं हो जाते, शादी की नई तारीख तय नहीं की जाएगी।
READ MORE: गुना अपहरण मामले में नया खुलासा, हथियार लहराते आरोपी की फोटो वायरल
पलाश मुछाल भी हुए बीमार
रविवार शाम स्मृति के मंगेतर पलाश मुछाल की तबीयत भी वायरल इन्फेक्शन और एसिडिटी की वजह से खराब हो गई। उन्हें प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। फिलहाल वे होटल में आराम कर रहे हैं।
शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। दोनों परिवारों के मेहमान इंदौर और सांगली में मौजूद थे। हल्दी और संगीत की रस्मों के वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हुए। लेकिन पिता की बिगड़ती तबीयत के बाद शादी टालने का फैसला लिया गया।
READ MORE: अशोकनगर जिला अस्पताल में शराब के साथ पकड़ाया युवक
अनाउंसमेंट वीडियो भी हुआ गायब
स्मृति ने अपनी शादी की घोषणा ‘लगे रहो मुन्नाभाई’ के गाने पर एक मजेदार वीडियो के जरिए की थी, जिसमें जेमिमा रोड्रिग्स और श्रेयांका पाटिल सहित कई खिलाड़ी नजर आई थीं। हालांकि, यह वीडियो अब उनके अकाउंट पर नहीं दिख रहा है।
डीवाई पाटिल स्टेडियम में हुआ था फिल्मी प्रपोजल
पलाश मुछाल ने नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में स्मृति को रोमांटिक अंदाज में प्रपोज किया था। उस खास पल का वीडियो अभी भी उनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद है।
READ MORE: NH-44 पर भैंसों से भरा लोडिंग वाहन पलटा, 30 मिनट जाम