खंडवा में सड़क पर हड़कंप: ट्रक-टैंकर की जोरदार टक्कर, आधे घंटे रेस्क्यू के बाद घायल बाहर निकाले गए

खंडवा । खंडवा जिले के इंदौर-एदलाबाद नेशनल हाईवे पर मंगलवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पंधाना थाना क्षेत्र की बोरगांव चौकी अंतर्गत एक निजी होटल के सामने ट्रक के ब्रेक फेल हो जाने से वह सामने खड़े टैंकर में जा घुसा। टक्कर इतनी भीषण थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक व क्लीनर केबिन में फंस गए। हादसा करीब दोपहर 2 बजे हुआ, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी बाधित रहा। केबिन में फंसे ड्राइवर-क्लीनर, आधे घंटे तक चला रेस्क्यूहादसे में ट्रक चालक नासिर खान और क्लीनर राशिद खान गंभीर रूप से घायल हो गए। टक्कर के बाद दोनों केबिन में बुरी तरह फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए पुलिस और स्थानीय लोगों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सूचना मिलते ही बोरगांव चौकी प्रभारी अविनाश भोपले पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद केबिन का क्षतिग्रस्त हिस्सा काटकर दोनों घायलों को बाहर निकाला गया। इसके बाद डायल-100 की मदद से उन्हें तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पंधाना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। तेज रफ्तार और ब्रेक फेल हादसे की वजहपुलिस के अनुसार ट्रक तेज रफ्तार में था, इसी दौरान अचानक उसके ब्रेक फेल हो गए। चालक नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे आगे चल रहे टैंकर से टकरा गया। टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग घटनास्थल पर दौड़ पड़े। हाईवे पर बढ़ते हादसों से चिंतास्थानीय लोगों ने बताया कि इंदौर-एदलाबाद हाईवे पर लगातार सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार, ओवरलोडिंग और तकनीकी खराबी इसके प्रमुख कारण बताए जा रहे हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि हाईवे पर नियमित वाहन जांच, स्पीड कंट्रोल और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जाए, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
तेज रफ्तार का कहर: शिवपुरी में ट्रक खाई में पलटा, दूसरे वाहन सुरक्षित रहे

शिवपुरी। शिवपुरी जिले के लुकवासा चौकी क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-46 पर सोमवार दोपहर एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के औरंगाबाद से अलीगढ़ की ओर जा रहा एक मालवाहक ट्रक दैहरदा ब्रिज से उतरते समय अचानक अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरा। ब्रिज से उतरते ही बिगड़ा संतुलन, चालक ने खोया नियंत्रणप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक जैसे ही दैहरदा ब्रिज से नीचे उतरा, वह अचानक लहराने लगा और चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। इसके बाद ट्रक सीधे सड़क किनारे खाई में जा गिरा। ट्रक में बजाज ऑटोमोबाइल्स का सामान लदा हुआ था, जिससे दुर्घटना के समय स्थिति और भी गंभीर हो सकती थी। नींद की झपकी या तकनीकी कारण, जांच जारीट्रक चालक फरीद, जो मेवात का रहने वाला है, ने बताया कि हादसा अचानक हुआ और वह कारण स्पष्ट नहीं बता सका। शुरुआती आशंका यह जताई जा रही है कि चालक को नींद की झपकी आने के कारण वाहन पर नियंत्रण खो गया होगा, हालांकि वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। बड़ा हादसा टला, अन्य वाहन सुरक्षितइस घटना का सबसे राहत भरा पहलू यह रहा कि ट्रक किसी अन्य वाहन से नहीं टकराया। हादसे के समय सड़क पर मौजूद अन्य चारपहिया और दोपहिया वाहन इसकी चपेट में आने से बच गए, जिससे एक बड़ा और जानलेवा हादसा टल गया। प्रशासनिक जांच की संभावनाघटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। सड़क सुरक्षा और दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच की संभावना जताई जा रही है।