GWALIOR CYBER FRAUD : फर्जी कर्मचारी बनकर छात्र से लाखों रुपए की साइबर ठगी

HIGHLIGHTS : ग्वालियर में छात्र से 7 लाख से अधिक की ठगी आरोपी ने कंपनी कर्मचारी बनकर किया संपर्क 14 बार में यूपीआई के जरिए पैसे ट्रांसफर करवाए न लोन मिला, न रकम वापस हुई पीड़ित ने साइबर अपराध पोर्टल पर की शिकायत GWALIOR CYBER FRAUD : मध्यप्रदेश। ग्वालियर में एक छात्र के साथ ऑनलाइन लोन के नाम पर बड़ी ठगी का मामला सामने आया है। बता दें कि पीड़ित विपिन कुमार सिंह ने साइबर अपराध शाखा में शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने आरोप लगाया कि एक व्यक्ति ने खुद को निजी वित्तीय कंपनी का कर्मचारी बताकर उनसे संपर्क किया और लोन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपए ठग लिए। IPL 2026 ऑरेंज कैप की रेस में बड़ा उलटफेर, टॉप-5 से बाहर हुए दिग्गज खिलाड़ी कर्मचारी बनकर किया भरोसा, फिर शुरू हुई ठगी पीड़ित के अनुसार आरोपी दिव्यांशु हंस ने खुद को फिनबड फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (फाइनेंस बुद्धा) का कर्मचारी बताया। उसने आईसीआईसीआई बैंक से पर्सनल लोन दिलाने का भरोसा दिलाया। भरोसे में आकर विपिन ने आरोपी की बात मान ली और लोन प्रक्रिया शुरू कर दी। LPG: कालाबाजारी पर प्रहार… देश में 1.16 लाख से अधिक स्थानों पर छापा, 53 डिस्ट्रीब्युटर सस्पेंड 14 बार पैसे ट्रांसफर कर ठगे 7 लाख से ज्यादा आरोपी ने लोन प्रक्रिया पूरी करने और विभिन्न शुल्क के नाम पर अपनी निजी यूपीआई आईडी में बार-बार पैसे ट्रांसफर करवाए। विपिन सिंह के अनुसार, अलग-अलग बहानों से कुल 14 बार में उनसे 7 लाख 9 हजार 693 रुपए ठग लिए गए। हर बार आरोपी ने नई वजह बताकर पैसे मांगे। MP: ओंकारेश्वर में संत की हत्या की आशंका… मौत के 5 दिन बाद समाधि से निकलवाया शव न लोन मिला, न कंपनी ने दिया जवाब जब काफी समय बाद भी लोन स्वीकृत नहीं हुआ, तो पीड़ित को शक हुआ। उन्होंने संबंधित कंपनी से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन वहां से कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। Weather: मध्य प्रदेश में थमा ओला-बारिश का दौर, अब गर्मी दिखाएगी अपना रौद्र रूप कार्रवाई की मांग, पुलिस पर भी सवाल पीड़ित ने पुलिस से आरोपी और कंपनी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर सख्त कार्रवाई की मांग की है। हालांकि उनका आरोप है कि अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। यह मामला ऑनलाइन ठगी के बढ़ते मामलों को उजागर करता है और लोगों को सतर्क रहने की चेतावनी देता है।