Chambalkichugli.com

Bhopal Tender Irregularity: 1.20 करोड़ का टेंडर रद्द करने पर, मुरैना नगर निगम कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस जारी

Commissioner Satendra Singh Dhakare

HIGHLIGHTS : मुरैना नगर निगम कमिश्नर को कारण बताओ नोटिस 1.20 करोड़ का टेंडर रद्द करने पर विवाद RTI में जानकारी न देने पर मामला भोपाल पहुंचा ठेकेदार ने लगाए 5 लाख रिश्वत मांगने के आरोप लोकायुक्त, EOW और कोर्ट तक पहुंचा मामला   Bhopal Tender Irregularity: ग्वालियर। मुरैना नगर निगम के कमिश्नर को भोपाल स्थित नगरीय प्रशासन आयुक्त कार्यालय से कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। नोटिस में 7 दिन के भीतर तथ्यों के साथ जवाब देने के निर्देश दिए गए हैं। मामला सदर बाजार के सौंदर्यीकरण के लिए वर्ष 2025 में जारी किए गए टेंडर को अचानक रद्द करने से जुड़ा है, जिस पर शिकायत के बाद यह कार्रवाई हुई है। US: मैक्सिको के बड़े नेताओं-अधिकारियों पर ड्रग तस्करी के आरोप, गवर्नर समेत 10 पर केस दर्ज बिना कारण टेंडर किया रद्द आरोप है कि जिस फर्म का टेंडर विधिवत खुला और चयनित हुआ था, उसे एग्रीमेंट से ठीक पहले बिना किसी नोटिस के रद्द कर दिया गया। फर्म ने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी, लेकिन नगर निगम ने कोई जवाब नहीं दिया। इसके बाद मामला भोपाल तक पहुंचा, जहां से अब नोटिस जारी किया गया है। अमेरिकी नाकाबंदी से रुका निर्यात…. ईरान पुराने और कबाड़ टैंकों में स्टोर कर रहा तेल कमिश्नर पर भ्रष्टाचार के आरोप शिकायतकर्ता जेएम कंस्ट्रक्शन के संचालक अनिल गुर्जर ने आरोप लगाया है कि टेंडर रद्द करने के पीछे भ्रष्टाचार है। उनका कहना है कि उनसे एग्रीमेंट से पहले 5 लाख रुपए की मांग की गई थी, जो उन्होंने नहीं दी। इसके बाद उनका टेंडर रद्द कर दिया गया। उन्होंने लोकायुक्त और ईओडब्ल्यू में भी शिकायत दर्ज कराई है, साथ ही कोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। होर्मुज में अमेरिकी नाकाबंदी से ग्लोबल मार्केट में उथल-पुथल …. कच्चा तेल 120 डॉलर के पार कमिश्नर बोले- फाइल देखकर देंगे जवाब नगर निगम कमिश्नर सतेंद्र सिंह धाकरे ने कहा कि नोटिस मिला है, लेकिन पूरी जानकारी फाइल देखने के बाद ही दी जा सकेगी। वहीं महापौर शारदा सोलंकी ने इस मामले से खुद को अलग बताते हुए कहा कि टेंडर से जुड़े सभी निर्णय कमिश्नर स्तर पर होते हैं। अब सभी की नजर 7 दिन बाद आने वाले जवाब पर टिकी है।